Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Karan Mehra arrested : टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्टर करण मेहरा और निशा रावल को टीवी इंटस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक माना जाता हैं. लेकिन कुछ दिन पहले आई खबरों नें दोनों के फैंस को काफी निराश कर दिया था. खबर थी कि कपल की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा. अब ताजा अपडेट के अनुसार, करण को पत्नी निशा के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
एएनआई के मुताबिक, एक्टर करण मेहरा को उनकी पत्नी निशा रावल द्वारा कल रात गोरेगांव इलाके में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया. करण को निशा के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया गया. मुंबई पुलिस एक्टर का बयान दर्ज कर रही हैं.
दरअसल, कुछ समय पहले से ही करण मेहरा और निशा रावल की शादी में अनबन की खबरें मीडिया में आ रही थी. ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों की 9 साल पुरानी मैरिड लाईफ एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है औऱ कपल मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है. इस बारे में जब निशा ने पूछा गया था तो उन्होंने इसे अफवाह बताया था. निशा ने कहा था, यह सच नहीं है.
वहीं, एक इंटरव्यू में करण ने भी शादी में अनबन वाली खबर से इनकार किया था. एक्टर ने कहा था, शादी में आ रही प्रॉब्लम की खबरें पता नही ये सब कहां से आया. मुझे आज ही ये खबर दिखी मुझे कॉल आ रहें है सब जगह से, निशा के पास भी जब खबर आई तब उन्होंने भी सबको क्लियर किया.
बता दें कि करण औऱ निशा ने 6 साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे. करण ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंघानिया के रोल के लिए जाने जाते हैं.
