Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद फहमान खान संग रोमांस करेंगी ये हसीना! हर्षद-प्रणाली कहेंगे शो को अलविदा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपकमिंह एपिसोड को लेकर कहा जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा एक एक्सीडेंट में मारे जाएंगे. हालांकि इसपर मेकर्स की ओर से सस्पेंस बना हुआ है. कहा जा रहा है कि वो शो को अलविदा कह देंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक और लीप जल्द आने वाला है. लीप को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है और इसके लेकर लगातार कई अपडेट्स आ रहे हैं. दर्शक जानने को बेताब है कि आगे कि कहानी कैसी होगी. अभिमन्यु और अक्षरा के बाद कौन होगा, जो सीरियल में लीड किरदार निभाएगा. हिना खान के साथ शुरू हुआ सफर शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के बाद हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ इसे आगे बढ़ा रहे है. चौथा जेनरेशन लीप आने वाला है और इसके लिए मेकर्स जमकर तैयारी कर रहे है. कहा जा रहा है कि हर्षद के बाद फहमान खान, करण कुंद्रा, रणदीप रॉय लीड रोल निभा सकते हैं. जबकि सबसे ज्यादा फहमान के नाम पर चर्चा हो रही है. वहीं, फीमेल लीड के लिए कहा जा रहा है कि ईशा सिंह अक्षरा की बेटी का किरदार निभाया जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है, लेकिन अफवाहओं का बाजार गर्म है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ईशा सिंह लेंगी एंट्री!

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपकमिंह एपिसोड को लेकर कहा जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा एक एक्सीडेंट में मारे जाएंगे. हालांकि इसपर मेकर्स की ओर से सस्पेंस बना हुआ है. कहा जा रहा है कि वो शो को अलविदा कह देंगे. टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर 30 अक्टूबर को शो की शूटिंग पूरी करेंगे. फैंस को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. वहीं, लेटेस्ट अपडेट की मानें तो मेकर्स ने लीप के बाद इश्क सुभान अल्लाह और बेकाबू स्टार ईशा सिंह से भी संपर्क किया है. फिलहाल एक्ट्रेस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी एंट्री की अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है.

फहमान खान रोमांस करेंगी ईशा सिंह!

अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये रिश्ता क्या कहलाता में दर्शक फहमान खान के अपोजिट ईशा सिंह के साथ रोमांस करते देखना चाहेंगे. इसके अलावा महिमा मकवाना, जन्नत ज़ुबैर, हेली शाह और अनुष्का सेन से भी बातचीत चल रही है. इन अभिनेत्रियों को प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस से बाहर निकलते देखा गया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे मुख्य भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देने गई होगी. फिलहाल फाइनल अनाउंसमेंट के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कौन बनेगी
अक्षरा और अभिमन्यु की बेटी? टीवी की इन 4 हसीनाओं के नाम पर लगी मुहर!

फहमान खान ने कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ऐसे एक्टर्स की तलाश में हैं जो शो में अगले लीड हो सकें. फहमान खान का नाम सामने आया है. फहमान ने पहले कहा था कि वो ये शो नहीं कर रहे है. अब टेलीटॉक इंडिया के साथ इसे बात करते हुए फहमान ने कहा, “सच बात बताऊं आपको कि मुझे, अभी फ़िलहाल तो मैंने एक शो खत्म किया है. और ये रिशा का पता नहीं मुझे कि क्या हो रहा है… अप्रोच शायद… मेरे मैनेजर से बात हुई है. वो मुझे हर चीज नहीं बोलते है, जो महत्वपूर्ण होता है वही बोलता है. तो, मुझे नहीं पता कि वह बातचीत कितनी दूर तक गई है. अगर मुझे नहीं पता, तो मैं कमेंट नहीं करना चाहता इस पर.”

Also Read: Katha Ankahee: शो को बीच में छोड़ रहे वियान! इस पॉपुलर शो का मिला ऑफर, खत्म हो जाएगी कथा-वियान की लवस्टोरी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ये टर्न

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभीर अपनी मां अक्षरा पर गुस्सा हो जाता है. अक्षरा और अभिमन्यु स्कूल नही पहुचं पाते और अभीर उनपर नाराज हो जाता है. अभीर कहता है कि तुम सिर्फ इस बच्चे से प्यार करते हो, तुम मुझसे प्यार नहीं करते, यह बच्चा समस्या है, मैं तुम्हारे लिए छोटा नहीं हूं, यह नया बच्चा छोटा है. वह कहती है नहीं, तुम भी मेरे बच्चे हो. अभीर कहती है कि तुम बहुत बुरी हो. अक्षरा को लगता है कि वो एक अच्छी मां नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >