Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की वजह से गीतांजलि से शादी के लिए मानेगा अरमान, विद्या ऐसा कुछ देखेगी जिसपर उसे नहीं होगा यकीन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या सालों बाद अपने बेटे अरमान को देखकर काफी भावुक हो जाएगी. वह मायरा और गीतांजलि को उसके साथ देखती है. उसे लगेगा कि अरमान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि अरमान ने इतने सालों तक पूकी यानी मायरा को अभीरा से दूर रखा. हालांकि किस्मत ने मायरा को उसकी असली मां से मिला दिया. अभीरा, मायरा से मिलती है और उसके साथ समय बिताती है. हालांकि अभीरा को नहीं पता होता कि मायरा ही उसकी असली पूकी है. दूसरी तरफ अरमान, मायरा और अभीरा को साथ देखकर इमोशनल हो जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. आने वाले एपिसोड में दर्शक एक बड़ा टर्न देखेंगे.

इस वजह से गीतांजलि से शादी के लिए मान जाएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि से अरमान शादी करने के लिए मान जाएगा. वह ऐसा मायरा के कहने पर करेगा. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि और मायरा का एक एक्सीडेंट होगा. जिसमें मायरा को गहरी चोट लगेगी और उसे जिंदा रहने के लिए एक इंजेक्शन लेना होगा. हालांकि मायरा इंजेक्शन लेने से मना कर देगी. अरमान उसे मनाने की कोशिश करेगा, लेकिन वह सुनेगी. मायरा उससे कहेगी कि गीतांजलि उसकी मां क्यों नहीं हो सकती. वह जिद करेगी कि वह उससे शादी कर लें. अरमान को याद आएगा कि कैसे गीतांजलि ने मायरा की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

विद्या को होगी इस बात की गलतफहमी

दूसरी तरफ दिखाया जाएगा कि विद्या सात साल बाद अपने बेटे अरमान से मिलेगी. दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेंगे और खूब रोते है. हालांकि विद्या को गलतफहमी होगी. वह अरमान, मायरा और गीतांजलि को साथ देखकर सोचेगी कि अरमान अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुका है और ये उसकी नयी फैमिली है. वह इस बात से अनजान होगी कि मायरा ही उसकी पूकी है. अब देखना होगा कि क्या अरमान उसकी गलतफहमी दूर करेगा.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >