Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान पर पत्थर कौन चलाएगा? वीडियो लीक होने पर ये शख्स होगा सबसे ज्यादा खुश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा एआई की मदद से एक फोटो बनाएगी. वह तस्वीर देखकर अभीरा उसे पर काफी नाराज हो जाएगी और गुस्सा करेगी. अरमान उसे शांत करवाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा वीडियो लीक होने से काफी परेशान होंगे. अभीरा, अरमान से पूछता है कि वह क्या कर रही है. अभीरा कहती है कि वह इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मेल कर रही. अरमान कहता है कि इसमे बहुत वक्त लग जाएगा. दूसरी तरफ मायरा दोनों को एआई से बना कर एक फोटो दिखाती है. अभीरा उसपर गुस्सा करती है कि वह अपने दोस्तों और शिक्षकों को बेवकूफ बनाने के लिए नकली तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकती. मायरा कहती है कि उसने सिर्फ मस्ती के लिए ऐसा किया है.

मायरा पर क्यों गुस्सा करेगी अभीरा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा पर गुस्सा करती है कि और कहती है कि इस फोटो को कोई भी असली मान सकता है. अरमान उसे शांत कराता है और मायरा को स्कूल ट्रिप के लिए तैयार करता है. अभीरा, अरमान से कहती है कि उनका वीडियो भी सबने असली मान लिया होगा और ऐसे में वह कैसे साबित कर पाएंगे कि वह निर्दोष है. दूसरी तरफ तान्या वह वीडियो देखकर कहती है कि ये फेक है क्योंकि अभीरा और अरमान पब्लिक में ऐसा कुछ नहीं करेंगे. कृष कहता है कि वीडियो रियल है और दोनों कुछ भी कर सकते हैं.

अभीरा और अरमान पर पत्थर कौन चलाएगा?

अभीरा और अरमान, मायरा को स्कूल ट्रिप के लिए भेजते हैं. अभीरा कहती है कि अच्छा है मायरा को उसके बारे में नहीं पता चला. मायरा उन दोनो से पूछती है कि वह इतने परेशान क्यों दिख रहे हैं. मायरा कहती है कि वह जल्दी से बड़ी होकर उनकी सारी समस्याओं का समाधान करना चाहती है. अभीरा उसे ट्रिप पर एंजॉय करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ वरुण, सिड और उनके दोस्त वह वीडियो वायरल होने के बाद उससे पैसे कमाने का प्लान बनाते हैं. कियारा वीडियो देख लेती है. कावेरी उससे पूछती है क्या है उस वीडियो में. वह कृष को वीडियो चलाने के लिए कहती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में अभीरा और अरमान को लोग बेशर्म कहते हैं और भीड़ उनपर पत्थर फेंकती है.

यह भी पढेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा- अरमान का वीडियो देखकर ये शख्स होगा शॉक्ड, इस वजह से डिप्रेशन में चली जाएगी मायरा

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: सीरियल में होगी नये शख्स की एंट्री, अभीरा और अरमान के रोमांटिक पल का वीडियो होगा लीक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >