Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast Fees: अभीरा नहीं ये शख्स है शो का हाईएस्ट पेड, अन्य कलाकार इतना करते हैं चार्ज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast Fees: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. आइये जानते हैं रोहित पुरोहित से लेकर समृद्धि शुक्ला तक फीस के तौर पर कितना चार्ज करते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast Fees: ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में शुरू हुआ था और अब तक यह दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है. टीआरपी चार्ट में भी सीरियल ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई हई है. डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के तहत राजन शाही की ओर से निर्मित इस शो में चौथी पीढ़ी की कहानी चल रही है. रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला अरमान और अभीरा की भूमिका निभा रहे हैं. आइये जानते हैं शो के लिए उन्हें कितनी फीस मिलती है.

रोहित पुरोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के हाईएस्ट पेड एक्टर कोई और नहीं बल्कि रोहित पुरोहित है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एक एपिसोड के लिए 45,000 से 50,000 रुपये मिलते हैं.

समृद्धि शुक्ला

समृद्धि शुक्ला सीरियल में अभीरा का रोल निभाती है. उनके इर्द-गिर्द ही कहानी भी चलती है. हर एपिसोड के लिए एक्ट्रेस को 40,000 रुपये मिलते हैं.

गर्विता साधवानी

गरविता साधवानी, जो राजन शाही की ‘बातें कुछ अनकही सी’ में भी दिखाई दी थी, हर एपिसोड के लिए 25,000 से 30,000 रुपये लेती हैं. पॉपुलर पारिवारिक ड्रामा में वह रूही की भूमिका निभाती है.

ऋषभ जायसवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ऋषभ जायसवाल अरमान के चचेरे भाई कृष का किरदार निभा रहे हैं. वह एमटीवी रोडीज और एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी नजर आ चुके हैं. उन्हें प्रति एपिसोड 25,000 रुपये मिलते हैं.

अनीता राज

कावेरी पोद्दार के महत्वपूर्ण किरदार के लिए, अनुभवी अभिनेत्री अनीता राज हर एपिसोड 25,000 रुपये चार्ज करती हैं. उन्होंने इससे पहले कलर्स टीवी के छोटी सरदारनी में अभिनय किया था.

श्रुति उल्फत

अरमान की मां विद्या पोद्दार का किरदार निभाने वाली श्रुति उल्फत को एक एपिसोड के लिए 20,000 से 25,000 रुपये मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: विक्की कौशल की छावा हिट हुई फ्लॉप, 38 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >