अभीरा ने भरा जज नॉमिनी फॉर्म, मायरा-कबीर की बढ़ी नजदीकियां

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में रिश्तों में उलझाव और प्यार के बीच एक बड़ा फैसला देखने को मिलेगा. समर बदले की आग में जल रहा है, वहीं अभीरा करियर को लेकर असमंजस में है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड में रिश्तों, गलतफहमियों और प्यार के साथ एक बड़ा फैसला देखने को मिलेगा. एक तरफ समर को लगता है कि अरमान ने कबीर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है और वह बदला लेने के लिए रघु से भिड़ जाता है. दूसरी तरफ अभीरा अपने करियर को लेकर असमंजस में है.

समर और रघु के बीच हुई तीखी बहस

एपिसोड की शुरुआत समर के गुस्से से होती है. उसे लगता है कि अरमान ने कबीर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. इसी वजह से वह बदला लेने के इरादे से रघु का सामना करता है. हालांकि, रघु समर की गलतफहमी दूर करने में कामयाब रहता है.

इसके बाद बात अभीरा और मुक्ति तक पहुंच जाती है. समर और रघु एक-दूसरे पर परेशानी खड़ी करने का आरोप लगाते हैं. इसी बीच नंदानी दोनों को रोकती है और बताती है कि वे गलत तरीके से पोद्दार परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

अरमान होगा परेशान

इस बीच अरमान एक बार फिर मायरा को लेकर जरूरत से ज्यादा प्रोटेक्टिव नजर आता है. कावेरी मायरा से कहती है कि वह अरमान की बातों को अपने सेलिब्रेशन के बीच न आने दे. वह अरमान को भी समझाती है कि उसे इतना ओवरप्रोटेक्टिव होने की जरूरत नहीं है.

अभीरा ने भरा जज नॉमिनी फॉर्म

दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अभीरा जज नॉमिनी फॉर्म भरने को लेकर अब भी असमंजस में है. अरमान उससे पूछता है कि उसने फॉर्म अभी तक क्यों नहीं भरा. अभीरा उससे कुछ समय मांगती है और फिलहाल इस मुद्दे पर बात नहीं करने को कहती है.

मायरा और कबीर में होगी बहस

बाद में संजय अरमान को केस के सिलसिले में बातचीत के लिए अपने साथ ले जाता है. अभीरा उसका इंतजार करती है, लेकिन थककर सो जाती है. दूसरी ओर मायरा और कबीर ट्रॉफी किसके पास रहेगी, इस बात पर बहस करते-करते अपनी बस मिस कर देते हैं और दोनों को पता चलता है कि बस जा चुकी है.





प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >