Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीर की एंट्री के बाद इस किरदार का कटेगा पत्ता, पोद्दार परिवार का है अहम सदस्य

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हाल ही में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभीर की मेकर्स ने एंट्री करवाई है. वह अक्षरा का बेटा बना है. अब कहा जा रहा है कि शो से एक किरदार की छुट्टी होने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कई सारे टर्न एंड ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. अभीरा और रूही की जिंदगी में नयी दिक्कतें आ गई है. अभीरा को नहीं पता कि उसके पास रूही का बच्चा है. रूही को लगता है उसने अपना बच्चा खो दिया है और वह काफी दुखी है. अभीरा उसका हाल देखकर काफी मायूस है. हालांकि रूही का ख्याल रखने वाली नर्स को पता है कि रोहित ने अपनी पत्नी से ये सच छिपाया है. कहा जा रहा है कि एक पुराना सदस्य शो को अलविदा कहने वाला है.

क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है से कटेगा इस शख्स का पत्ता

हाल ही में सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभीर की एंट्री हुई है. वह अभीरा का भाई है. हालांकि लीप आने से पहले दिखाया गया था कि एक एक्सीडेंट में अभिमन्यु और अभीर की मौत हो जाती है. हालांकि मेकर्स ने अभीर की एंट्री करवा दी है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन पोद्दार की छुट्टी होने वाली है. आर्यन के पिता मनोज की नौकरी चली गई है और वह शराब में डूबा रहता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीषा अपने बेटे आर्यन को घर से दूर भेजने का फैसला करेगी. हालांकि अरमान उसके फैसले से सहमत नहीं होगा.

जानें सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर को पता चलता है कि उसने जो शॉपिंग की है, वह मनीष के सामान के साथ बदल गया है. वह अपनी कार से गोयनका का पीछे करता है. मनीष को लगता है वह लड़का उसका पीछा क्यों कर रहा है. अभीर उसे उसका सामान लौटा देता है और उससे बहुत खराब तरीके से बात करता है. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में बच्चे के नामकरण का जश्न मनाया जाता है. घर वाले रूही से पूछते हैं कि उसने बच्चे के लिए क्या नाम सोचा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >