Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मेहंदी से गणगौर रस्म तक ड्रामा ही ड्रामा, कब एक होंगे अभीरा-अरमान?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान के रिश्ते में तनाव बढ़ता है, लेकिन परिवार के कहने पर वे गंगौर तक साथ रहने का फैसला करते हैं. दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा की बातों को याद कर बेहद परेशान है. मायरा ने साफ कह दिया था कि वह अब उनके पास वापस नहीं आ सकती. उसे यह भी महसूस होता है कि मायरा को लगता है कि उसे अब उनकी परवाह नहीं रही. ऐसे में अरमान उसे संभालने की कोशिश करता है और पूछता है कि क्या वह मायरा से मिलने स्कूल गई थी. अभिरा हां में जवाब देती है. दूसरी ओर मनीषा, आर्यन की शादी की तैयारियों में लगी है, लेकिन आर्यन को यह सब ठीक नहीं लगता. वह सवाल उठाता है कि जब अभीरा और आर्मान की जिंदगी में इतनी परेशानी है, तब शादी की बात कैसे हो सकती है.

अरमान और अभीरा का बड़ा फैसला

जब अरमान और अभीरा घर लौटते हैं, तो विद्या, मायरा के बारे में पूछती है. इसी दौरान दोनों सबके सामने यह ऐलान कर देते हैं कि वे अब पति-पत्नी होने का नाटक नहीं कर सकते. आर्यन और मनोज उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि गणगौर तक यह रिश्ता निभा लें. आखिरकार दोनों इस बात के लिए मान जाते हैं. आर्यन और दिशा मिलकर कोशिश करते हैं कि अभीरा और अरमान के बीच दूरियां कम हो जाएं. अभीरा को अरमान की परवाह होती है और वह अरमान के ड्रिंक से बर्फ हटा देती है.

अरमान करेगा अभीरा से अपने दिल की बात

इसी बीच अभीरा का दर्द सामने आता है, जब वह अकेले में रो पड़ती है. अरमान उसे संभालने की कोशिश करता है, लेकिन अभीरा साफ कह देती है कि उसे उसके दर्द में दखल देने का कोई हक नहीं है. यह सुनकर अरमान भी परेशान हो जाता है और दोनों के बीच की दूरी और बढ़ जाती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गणगौर के जश्न के दौरान बड़ा ट्विस्ट आता है, जब अरमान गुस्से में अभीरा पर चिल्लाता है, लेकिन उसी पल अपने दिल की सच्चाई भी बयां कर देता है और उससे अपने प्यार का इजहार करता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नहीं आएगा लीप, अभीरा-अरमान का नहीं कटेगा पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >