Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे की वजह से चर्चा में बना हुआ है. शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आने वाले एपिसोड्स में कहानी में बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा, जहां एक तरफ अरमान और अभीरा के बीच रोमांटिक पल नजर आएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ मायरा की जिंदगी में बड़ा संकट आने वाला है.
मायरा के सामने आएगा चौंकाने वाला सच
शो के अपकमिंग एपिसोड में मायरा को एहसास होगा कि वह जिस शख्स से लंबे समय से बात कर रही थी, वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि उसका पीछा करने वाला व्यक्ति है. यह सच सामने आने के बाद मायरा बुरी तरह डर जाएगी.
मायरा यह बात मुक्ति को बताएगी और दोनों मिलकर फैसला करेंगी कि फिलहाल इस बारे में अभीरा और अरमान को कुछ नहीं बताया जाएगा. हालांकि, दोनों के बदले हुए व्यवहार को देखकर अभीरा को शक होने लगेगा कि जरूर कोई बड़ी परेशानी है.
खतरे में फंसेगी मायरा
कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब स्कूल में मायरा एक खतरनाक जाल में फंस जाएगी. खबर है कि वह किडनैपिंग जैसी बड़ी मुसीबत का सामना कर सकती है. मायरा की हालत देखकर मुक्ति काफी घबरा जाएगी और उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी.
दूसरी तरफ, अभीरा और अरमान इस खतरे से पूरी तरह अनजान नजर आएंगे. दोनों अपनी नई फर्म और निजी जिंदगी में व्यस्त रहेंगे.
अरमान और अभीरा के बीच बढ़ेगी नजदीकियां
अपकमिंग एपिसोड में अरमान की तबीयत खराब होने वाली है, जिसके बाद अभीरा उसकी देखभाल करती नजर आएगी. इसी दौरान दोनों के बीच कई रोमांटिक और हल्के-फुल्के पल देखने को मिलेंगे. लंबे समय बाद फैंस को दोनों की प्यारी केमिस्ट्री फिर से देखने को मिलेगी.
इसी बीच कृष भी कावेरी की फर्म को लेकर बड़ा फैसला लेने की कोशिश करेगा, लेकिन परिवार के लोग उसके इस कदम का विरोध करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि मायरा पर मंडरा रहा खतरा परिवार के सामने कब आएगा.
यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ने पूरे किए 17 साल और 5200 एपिसोड… राजन शाही बोले- सोचा नहीं था
