Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की मौत का सच जान फूट फूटकर रोएगा अरमान, इस शख्स को माना जाएगा दोषी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स काफी धमाकेदार होना वाला है, क्योंकि पोद्दार परिवार को आखिरकार चारु की मौत का सच पता चलेगा. वह दुखी हो जाएगा. हालांकि जैसे ही अरमान जानेगा कि उसकी बहन इस दुनिया में नहीं है, वह फूट फूटकर रोएगा और उसकी फोटो को गले लगाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कट की ओर से स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को अपने किरदारों और कहानियों से बांधे रखता है. अभीरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) की लाइफ में जबरदस्त टेविस्ट और टर्न आ रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि अंशुमन अभीरा से अपनी शादी को पोस्टपोन कर देता है. वह पूकी को ढूढ़ने की कसम खाता है. इधर अरमान के अस्पताल में भर्ती होने पर परिवार को एक और संकट का सामना करना पड़ता है.

चारु की तसवीर लेकर फूट फूटकर रोएगा अरमान

चारु की मौत की खबर जल्द ही परिवार तक पहुंचेगी, जिससे उनके जीवन में भारी दुख आ जाएगा. पूरा परिवार टूट जाएगा. अरमान जैसे ही अस्पताल से आएगा, उसे भी इस सच्चाई का पता चलेगा. वह पूरी तरह टूट जाएगा और चारु की तस्वीर को गले लगाकर फूट-फूट कर रोएगा. इस बीच, परिवार के सदस्य अभीर पर बरस पड़ेंगे और उसे चारु की दुखद मौत का जिम्मेदार ठहराएंगे.

चारु की मौत की वजह पोद्दार परिवार को बताएगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में जल्द ही चारु की मौत की वजह का भी खुलासा हो जाएगा. अभीर कहेगा कि चारु जापान में कैंसर से जूझ रही थी. यह बीमारी बाद में पता चली थी और उसने अपने परिवार वालों को इस दर्द से बचाते हुए अकेले ही अपनी बीमारी झेलने का फैसला किया. यह खुलासा सभी को, खासकर पोद्दार परिवार को, चौंका देगा. इस बीच, गीतांजलि मायरा को माउंट आबू ले गई है, जबकि अरमान अस्पताल में ही रुका हुआ है. सबके मन में यह सवाल है कि गीतांजलि ऐसा क्यों कर रही है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, इसे 5 बार देख…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >