Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा संग अपने प्यार का इजहार करेगा अरमान, विद्या अपने बेटे को गीतांजलि के करीब आने की देगी नसीहत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि पोद्दार हाउस में कियारा की वापसी का जश्न मनाया जाता है. इधर विद्या अरमान को गीतांजलि के करीब आने की नसीहत देती है. वहीं गीतू और अरमान का कमरा बंद देख अभीरा को अजीब लगता है. वहीं एक बार फिर अरमान अभीरा के सामने अपने प्यार का इजहार करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन-दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि कावेरी सुंदर को डराकर उसे सच उगलवाने पर मजबूर कर देती है और रिसॉर्ट में भूत होने के राज से पर्दा उठ जाता है. इसी बीच, अभीरा और अरमान चुपके से उसका कबूलनामा रिकॉर्ड कर लेते हैं. अफरा-तफरी में, सुंदर फोन छीनने की कोशिश करता है और उसे नष्ट कर देता है. साथ ही अभीरा, कावेरी और अरमान को आने वाले फूड फ़ेस्टिवल में मिलने की चेतावनी देता है.

पोद्दार हाउस में कियारा की हुई वापसी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि पोद्दार हाउस में कियारा के आने का जश्न मनाया जाता है. मनीषा बताती है कि वह उसके लिए काफी परेशान थी, क्योंकि अगर कियारा को उस दलदल में छोड़ दिया जाता, तो वह बर्बाद हो सकती थी. कृष, कियारा को ताना मारता है, लेकिन विद्या उसके लिए पसंदीदा खाना बनाती है और प्यार दिखाती है. तान्या काजल से कहती है कि कियारा से इतना सवाल न पूछे. हालांकि कियारा हैरान है कि उसकी दोस्त फिर से उसके लिए ड्रग्स लेकर आई है.

विद्या अरमान को देती है ये नसीहत

इधर विद्या अरमान को फोन करके कहती है कि गीतांजलि को कहीं बाहर घुमाने लेकर जाए, जिससे दोनों का रिश्ता मजबूत हो सके. हालांकि अरमान असहज हो जाता है. काजल, विद्या को अरमान को गीतांजलि के करीब जाने का सुझाव देने के लिए डांटती है. वह कहती है कि अरमान को गीतू को तलाक देकर अभीरा के साथ होना चाहिए. हालांकि विद्या उसकी बात नहीं मानती है.

अभीरा से अपने प्यार का इजहार करेगा अरमान

जैसे ही मायरा होमवर्क में मदद लेने के लिए अरमान के कमरे में जाती है, दरवाजा लॉक रहता है. इससे अभीरा परेशान हो जाती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अभीरा के सामने स्वीकार करती है कि वह जानबूझकर अरमान का ध्यान अपनी ओर करने की कोशिश कर रही है. वह अभीरा को अरमान से नाराज होने के लिए कहती है. हालांकि अरमान एक बार फिर अभीरा के सामने अपने प्यार का इजहार करता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के पैरों में गिर जाएगी गीतांजलि, मांगेगी भीख, अरमान से जुड़ा है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >