Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि से अरमान कहेगा ऐसी बात, जिसे सुनकर टूट जाएगा उसका दिल, पोद्दार हाउस से गायब होगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update September 17: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अरमान की बेचैनी देख लेती है. वह उससे पूछती है कि क्या वह अभीरा के कमरे के बाहर रात बिताएगा. इसपर अरमान हां कहता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 17 September Written Update: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान लाख कोशिशों के बाद भी अभीरा के लिए अपनी चिंता छिपा नहीं पाता. अभीरा की हालत खराब है और ऐसे हालत में अरमान उसे अकेले नहीं छोड़ पा रहा. अरमान किसी भी कीमत पर अभीरा का ख्याल रखता है चाहे कोई भी कुछ भी सोचे.

अरमान को बिना बताए अभीरा को ले जाएगी मसूरी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा को ऐसे हालत में देखकर कुछ सोचती है. उन्हें लगता है कि अभीरा को शांति चाहिए और वह उसे घर के टेंशन से दूर कहीं ले जाने का सोचती है. वह उसे मसूरी भेजने का फैसला करती है ताकि उसकी स्थिति में कुछ सुधार आए. कावेरी को लगता है ऐसा करने से वह ठीक हो जाएगी. हालांकि कावेरी को पता है कि अरमान का उससे कितना लगाव है और वह इस आइडिया को नहीं मानेगा. वह अपना प्लान सिर्फ मायरा से शेयर करती है और अरमान को नहीं बताती.

अरमान को मिलेगा लेटर

दूसरी तरफ गीतांजलि, अरमान की बेचैनी देख लेती है. वह उससे पूछती है कि क्या वह अभीरा के कमरे के बाहर रात बिताएगा. इसपर अरमान हां कहता है. वह गीतांजलि से इसे लेकर बहस करता है और कहता है कि अभीरा उसकी जिम्मेदारी है. वह कहता है कि एक तलाक का पेपर उसे अभीरा से अलग नहीं कर सकता. वहीं, कावेरी, मायरा और अभीरा को लेकर मसूरी चली जाती है. अगले दिन अरमान को पता चलता है कि तीनों घर पर नहीं है. गीतांजलि उसे एक लेटर देती है जो मायरा के कमरे में होता है. लेटर में उनके जाने का लिखा होता है, लेकिन जगह के बारे में रिवील नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अरमान रियल लाइफ में बने पिता, पत्नी शीना बजाज ने दिया बेटे को जन्म, दिखाई नन्हे मेहमान की झलक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >