Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन मर्डर केस की गुत्थी सुलझाएगा अरमान, कियारा नहीं ये शख्स है हत्यारा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा जेल की दीवार पर मायरा की तसवीर बनाएगी. वह कहती है कि मायरा से उसे कोई अलग नहीं कर सकता. दूसरी तरफ कियारा का सच जानकर पोद्दार परिवार उसपर बहुत गुस्सा करते हैं. तान्या उसे थप्पड़ भी मारती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, कावेरी और विद्या को बताएगी कि उसने उससे मिलने से मना कर दिया है. अरमान कहती है कि अभीरा जेल से बाहर नहीं आना चाहती. अरमान मन ही मन बहुत दुखी होता है कि अभीरा उससे नहीं मिलना चाहती. वह बहुत दुखी होता है. हालांकि उसे उम्मीद है कि अभीरा अपना मन बदल लेगी. दूसरी तरफ अभीरा जेल की दीवार पर मायरा की तसवीर बनाएगी. वह कहती है कि मायरा से उसे कोई अलग नहीं कर सकता.

कियारा करेगी बड़ा खुलासा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अंशुमन को कॉफी देने वाला वेटर गायब है. वह कुशाल से आगे की जांच के लिए कहता है. अभीर, अरमान से पूछता है कि क्या वह अभीरा को बेगुनाह साबित नहीं कर पा रहा. बाद में अभीर को अवैध नशीला पदार्थ मिलता है. अभीर को शक होता है कि ये कियारा का है. कियारा उससे पूछता है कि क्या अंशुमन की मौत उसकी वजह से हुई है. ये सुनते ही कियारा रोने लगती है और कहती है कि उसके नशे की लत की वजह से अंशुमन की जान चली गई. वह मानती है कि उसके वजह से ही अभीरा जेल में है.

कियारा नहीं है अंशुमन की मौत की जिम्मेदार

पोद्दार परिवार सच्चाई जानकर चौंक जाते हैं. तान्या उसको थप्पड़ मारती है और कियारा पर अंशुमन की हत्या का आरोप लगाती है. मनीषा और मनोज उसे अपनी बेटी होने पर अफसोस जताते हैं. मनीषा उसे पुलिस के पास ले जाने को कहती है, लेकिन अरामन उसे रोक लेता है. तान्या, कियारा को अंशुमन का हत्यारा बताती है. अरमान कहता है अभीरा और तान्या दोनों में से कोई हत्यारा नहीं है. दूसरी तरफ सहर्ष को पता चलता है कि वह कैफे में अवैध नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल है. अभीर और अरमान मिलकर संघर्ष को पकड़ लेंगे.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: किडनैपर्स के चंगुल से आजाद होगी मायरा, जेल से छूटने के बाद अभीरा का ऐसा हो जाएगा हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >