Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में हुई इस महिला की एंट्री, अरमान से है खास कनेक्शन, रूप कुमार भी है सगा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूप कुमार के साथ अब अभीरा काम करती है. वहीं अरमान की मां शिवानी की भी एंट्री होती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. अभीरा और अरमान की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है. लेटेस्ट कहानी दोनों के अलगाव पर बेस्ड थी. जहां विद्या के कार से अभीर का एक्सीडेंट हो जाता है. जिससे वह कभी चल नहीं पाता है. गोयनका और अभीरा इस हादसे से काफी परेशान है. ऐसे में वह चाहते हैं कि किसी भी तरह उसे सजा मिले. इधर अरमान अपनी मां को बचाने के लिए केस लड़ता है. हालांकि विद्या को 10 साल की सजा सुनाई जाती है. विद्या को रोता हुआ देख अरमान अभीरा से नफरत करने लगता है.

रूप कुमार के साथ काम कर रही है अभीरा

हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में सिद्धार्थ शिवपुरी की एंट्री हुई है. वह वकील रूप कुमार के रूप में शामिल हुए हैं. अरमान की कंपनी से अलग होने के बाद अब अभीरा उसके साथ काम कर रही है. सीरियल के प्रीकैप में, हम देखते हैं कि रूप कुमार अभीरा को अरमान से ज्यादा पैसे देता है. वह उसे यह विश्वास दिलाने की कोशिश करता है कि यह उसका अधिकार है.

अरमान की मां शिवानी की शो में हुई एंट्री

अभीरा रूप कुमार को रिश्तों और बंधनों पर एक छोटा सा सबक देने का भी फैसला करती है और बताती है कि पैसा उसकी एकमात्र प्राथमिकता नहीं है, लेकिन रूप कहता है कि पैसा वास्तव में महत्वपूर्ण है. बाद में वह एक व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला को लेकर जाता है. उसके हाथ में अरमान के बचपन की तसवीर होती है. आपको बता दें कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि अरमान की जैविक मां शिवानी है.

क्या रूप कुमार और अरमान हैं भाई

अरमान मनीष और शिवानी का बच्चा है. हालांकि, कावेरी ने कभी भी शिवानी को मनीष की पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया और इससे एक दरार आया. अरमान, जिसे विद्या और अन्य लोग लगातार “सौतेला” कहते हैं, वह अब भी उन्हें ही प्यार करता है. यहां तक ​​कि विद्या की रक्षा के लिए उसने अभीर के साथ बातचीत करनी भी बंद कर दी और अपनी पत्नी से अलग हो गया. लेकिन अब, शिवानी की वापसी के साथ पोद्दार हाउस एक और बड़े बदलाव के लिए तैयार हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या रूप और अरमान भाई है, या दोनों में कुछ तो रिश्ता जरूर है. यह जानने के लिए दर्शकों को आने वाले एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को तोहफे में मिलेगी अभीरा की चप्पल, कावेरी की कार पर ये शख्स लिख देगा बुड्ढी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >