Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शराब के नशे में अभीरा को देख अपना आपा खोएगा अरमान, फोड़ देगा बोतल

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर चली जाती है. अरमान का जब गुस्सा शांत होता है तो वो उसे कॉल करता है, लेकिन वो उसका फोन नहीं उठाती.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है बेहद लोकप्रिय है. सीरियल ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को बांधा हुआ है. अभीरा, अरमान और रूही की लवस्टोरी में हर दिन नया मोड़ आ रहा है. अभीरा और अरमान की शादी का सच पोद्दार परिवार जान चुका है. अरमान की बातों से अभीरा काफी दुखी हो जाती है. वो उसे अक्षरा से किए गए वादे से आजाद करती है और घर छोड़कर चली जाती है. आने वाले एपिसोड में ऐसा कुछ होगा, जिससे अरमान अपना आपा खो देगा.

अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर हॉस्टल हुई शिफ्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा खुद को गुंडों से बचाती है. जिसके बाद उसकी मुलाकात एक ब्रोकर से होती है, जो उसका फायदा उठाने की कोशिश करता है. हालांकि उसी समय उसका दोस्त आता है और उसे हॉस्टल ले जाता है. वहीं, दूसरी ओर पोद्दार परिवार अभीरा से जुड़ी सारी चीजें जला देते है. अरमान भी उनका साथ देता है. अरमान को फिर लगता है कि उसने अभीरा को अकेले छोड़कर ठीक नहीं किया है. अरमान सोचता है वो उसकी जिम्मेदारी है और ऐसे वो उसे अकले नहीं छोड़ सकता. वो अभीरा को फोन करता है, लेकिन वो उसका फोन कट कर उसका नंबर ब्लॉक कर देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा, मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के कमरे में अरमान की फोटो देख मनीष को लगेगा झटका, खुलेगा दोनों के प्यार का राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आया अभीरा और अरमान के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच, संजय ने उड़ाया मजाक


शराब के नशे में अभीरा को देखकर अपना आपा खोएगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान को शांत रहने के लिए कहती है. हालांकि अरमान को उसके हॉस्टल के बारे में पता चल जाता है. अरमान उसे हॉस्टल नंबर पर कॉल करता है और उसपर गुस्सा करता है. अरमान कहता है उसने उसके परिवार के साथ अच्छा नहीं किया. अभीरा उससे कहती है वो उसे कभी फोन नहीं करें. अभीरा फिर रोने लगती है और सोचती है अब वो पूरी तरह से अकेले है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव कावेरी से कहेगा कि उन्हें दो दिन के अंदर अभीरा को वापस लाना होगा, नहीं तो वो भी घर छोड़कर चला जाएगा. माधव के फैसले से हर कोई हैरान हो जाएगा. वहीं, अरमान, अभीरा का हॉस्टल जाता है और देखता है कि वो शराब पीकर अपनी नयी आजादी को सेलिब्रेट कर रही है. उसे ऐसी हालत में देखकर अरमान काफी गुस्सा हो जाता है और बोतल फोड़ देगा. क्या अरमान अपनी पत्नी को वापस पोद्दार हाउस ले जाएगा. ये सब आगे ही पता चलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या रोहित की होगी शो में फिर से वापसी, पोद्दार हाउस आते ही करेगा ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >