Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- शो में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार है. विद्या और कावेरी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. अब अरमान यानी रोहित पुरोहित ने शो में आने वाले सबसे बड़े टर्न को लेकर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट ट्रैक काफी इंटेंस हो गया है. शो में कावेरी और विद्या के बीच क्लैश दिखाया गया. अरमान का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित ने शो में इमोशनल टर्निंग पॉइंट को लेकर बात की. रोहित ने बताया कि ट्विस्ट तब आता है जब विद्या को काजल के बारे में पता चलता है कि उसके पास तान्या के वायरल वीडियो के कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स हैं. विद्या इस बात पर गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ मारती है. जिसके बाद दोनों के बीच तकरार बढ़ जाती है और काजल घर का बंटवारा करने के लिए कहती है.

रोहित पुरोहित ने शो के ट्विस्ट को लेकर बात की

रोहित पुरोहित बताते हैं कि इस हंगामे के बीच अभीरा और अरमान की जिंदगी में कई मुश्किलें आती है. अभीरा कावेरी के साथ रहने का फैसला करती है क्योंकि वह उन्हें इस उम्र में अकेला नहीं छोड़ना चाहती. अरमान को लगता है कि इसकी वजह से उनके रिश्ते में दूरियां आ सकती है. अभीरा उसे यकीन दिलाती है कि इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उसके समझाने के बाद अरमान समझ जाता है. अभीरा कहती है कि फिजिकली अलग रहने का मतलब इमोशनली अलग होना नहीं है.

रोहित पुरोहित ने अभीरा और अरमान को लेकर कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम रोहित पुरोहित बताते हैं कि अरमान अपनी मां विद्या के साथ रहेगा, जबकि अभीरा दादी सा के साथ रहेगी. उनका अलग होना आपसी सहमति से हुआ है, लेकिन ये इमोशनल स्ट्रगल लेकर आता है. उनकी एनिवर्सरी आने वाली है और ऐसे में दोनों को एक-दूसरे की कमी महसूस होगी. इसके बाद भी उनका बॉन्ड मजबूत बना रहेगा. दोनों एक-दूसरे के फैसला का सपोर्ट करेंगे और दादी-विद्या के बीच गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करेंगे. रोहित पुरोहित बताते हैं कि अरमान और अभीरा अपनी मां और दादी के बीच बढ़ती दूर को खत्म करने में लगे हुए हैं. हालांकि विद्या का रुख कावेरी के प्रति नरम नहीं है और वह उनसे माफी नहीं मांगना चाहती.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन 2 शख्स की वजह से अरमान और अभीरा होंगे दूर, प्रॉपर्टी के चक्कर में पोद्दार हाउस में होगा हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >