Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर की बेगुनाही आएगी सामने, अरमान-अभीरा देंगे अपने रिश्ते को दूसरा मौका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, अभीर को बुरा भला कहती है. अभीरा अपने भाई का साइड लेती है कि उसने कुछ गलत नहीं किया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को बताता है कि वह ठीन नहीं थी और इस वजह से वह उससे मिलने आया था. पोद्दार परिवार और गोयनका जमा होते हैं. विद्या, अभीर पर गंभीर आरोप लगाती है कि उसने कियारा के साथ गलत किया है. कियारा इमोशनल हो जाती है. अभीरा, अभीर का साइड लेती है और कहती है उसने कुछ गलत नहीं किया. विद्या सबको बताती है कि अभीर सांता क्लॉज बनकर आया था और उसने ही जूस में नशीला पदार्थ मिलाया है.

अरमान ऐसे देगा अभीर का साथ

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, विद्या से कहता है कि वह चारु को बोलने का मौका दें. अरमान उससे पूछता है कि अभीर और उसके बीच क्या हुआ था. चारु कुछ भी कहने से मना करती है. इस दौरान वहां मौजूद लोग अभीर की तसवीर क्लिक करते हैं. अरमान, अभीर के फैंस से उसकी तसवीरें और वीडियोज डिलीट करने के लिए कहते हैं. अभीर को मनीष पर गुस्सा आता है कि उसने उसका साथ नहीं दिया. स्वर्णा, अभीरा और सुरेखा, अभीर को लेकर परेशान होते हैं.

अभीर की बेगुनाही होगी साबित

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान से कावेरी कहती है कि वह अभीरा को तलाक दे और गोयनका वाला चैप्टर हमेशा के लिए बंद कर दे. कियारा अपने परिवार को बताती है कि वह पास लेने के लिए अभीर के कमरे में गई थी. अभीर बेगुनाह साबित होता है. कावेरी गुस्से में चारु को थप्पड़ मारती है. अरमान, कियारा का सपोर्ट करता है. विद्या को अपनी गलती का एहसास होता है और अरमना उसे अभीर से सॉरी करने के लिए कहता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान अपने रिश्ते को एक और मौका देने का सोचते हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >