Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से फिर साथ आए अरमान-अभीरा, रूही के बेटे दक्ष के लिए राखी खरीदेगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा, क्योंकि अभीरा और अरमान फिर से एक कोर्ट केस लड़ने के लिए साथ आते हैं. वह कृष के खिलाफ है. इधर मायरा रूही के बेटे दक्ष के लिए राखी खरीदती है और उसे भेजने के बारे में सोचती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो की लेटेस्ट कहानी में अभीरा अपनी बेटी मायरा से फिर से मिलती है. गीतांजलि की ओर से मायरा को ले जाने के बाद, अरमान अपनी बेटी को समझाता है कि उसे अभीरा को कुछ समय देना चाहिए. मायरा समझ जाती है और अभीरा के साथ वापस चली जाती है. गीतांजलि अरमान पर भड़कती है और वह अभीरा को अल्टीमेटम देती है. वह कहती है कि उसके पास मायरा से जुड़ने के लिए एक महीने का समय है. अगर एक महीने के बाद भी वह उसके मां नहीं मानती है, तह वह मायरा को वापस लेकर चली जाएगी.

पोद्दार हाउस वापस लेने के लिए अरमान और अभीरा आए साथ

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, हम अभीरा को कोर्ट से मजिस्ट्रेट की ओर से सुनवाई के बारे में फोन आता हुआ देखेंगे. मामला कावेरी वर्सेज कृष का है. कावेरी अपना घर और फर्म वापस पाना चाहती है, जिसे कृष ने उससे गलत तरीके से छीन लिया था. अभीरा, कावेरी और विद्या जैसे ही कोर्ट पहुंचती हैं, वह जज से सुनवाई के बारे में सवाल करती है. तभी अरमान आता है और कहता है कि उसने ही तत्काल सुनवाई की मांग की थी. अरमान हाथ में कागज लिए एक वकील के रूप में दिखाई देता है. अभीरा और अरमान अब मिलकर केस लड़ेंगे.

मायरा को अपने कजिन भाई दक्ष के बारे में चला पता

अपकमिंग एपिसोड्स में रक्षाबंधन का जश्न भी होगा. मायरा को अब पता चलता है कि उसका एक कजिन भाई है, जिसका नाम दक्ष है. वह उलझन में है और परेशान है क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा कि उसे राखी कैसे भेजे. वह गीतांजलि को फोन करती है. अरमान गीतांजलि को मायरा से बात करते देखता है. वह मायरा को समझाता है कि उसे कोई खास राखी बनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह एक राखी खरीदकर उसे भेज सकती है. इसी बीच अभीरा बीच में आती है और मायरा संग राखी खरीदने जाती है. अब जबकि मायरा घुल-मिल रही है और अपने असली परिवार को जान रही है, गीतांजलि नाराज और परेशान है. उसे चिंता है कि कहीं मायरा, अभीरा की ना हो जाए.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 का रिव्यू करते वक्त फूट फूटकर रोए ये फिल्म निर्माता, बोले- फिल्म को मिस न करें, क्योंकि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >