Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन का ट्रैक होगा खत्म, अभीरा-अरमान के लिए अपने प्यार का करेगा बलिदान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि पोद्दार हाउस में रहने आएगी. ऐसे में अभीरा अपनी बेटी मायरा को लेकर वहां से चली जाएगी. दूसरी तरफ अंशुमन को अहसास होगा कि अभीरा के दिल में अभी भी अरमान है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी ड्रामे भरा है. मायरा, अभीरा के पास आ गई है, लेकिन गीतांजलि उसे वापस पाना चाहती है. अरमान ने गीतांजलि को मायरा से दूर रहने के लिए कहा है, लेकिन उसके दिमाग में अलग प्लान चल रहा है. अरमान ने खुद से वादा किया है कि वह मायरा के दिल में अभीरा के लिए प्यार जगा कर रहेगा. दूसरी तरफ दादी सा, विद्या, अरमान वापस पोद्दार हाउस आ गए है. अंशुमन, अभीरा को सलाह देता है कि उसे अरमान से दोस्ती करनी चाहिए, ताकि वह मायरा को अच्छे से जान सकें.

अंशुमन का किरदार होगा खत्म

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अंशुमन को लगता है कि अभीरा और अरमान अगर साथ रहते हैं तो इसका फायदा सबसे ज्यादा मायरा को होगा. अंशुमन दोनों को मिलाने का फैसला करेगा. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुमन को अहसास होगा कि अभीरा के दिल में अभी भी अरमान है. हालांकि वह खुद अभीरा को पसंद करता है, लेकिन उसके प्यार के लिए वह अपनी खुशियों का बलिदान कर देगा. वह उसे अरमान से मिलाने का प्लान बनाएगा. फिलहाल अंशुमन का ट्रैक कैसे खत्म होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

दादी सा माफी मांगेगा ये शख्स

आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय, कावेरी से माफी मांगेगा. वह अपने पिछले कार्यों को स्वीकार करेगा और दादी सा से माफी मांगेगा. दूसरी तरफ अभीरा फैसला लेगी कि वह गोयनका हाउस शिफ्ट हो रही है क्योंकि वह अब पोद्दार हाउस में रहना नहीं चाहती. मायरा, अरमान से जिद्द करेगी कि वह गीतांजलि को पोद्दार हाउस में रहने के लिए दे. अरमान उसे मना नहीं कर पाता. गीतांजलि की पोद्दार हाउस में एंट्री होगी.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7: फ्लॉप की ओर बढ़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’, बजट निकालना भी मुश्किल, कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >