Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने अभीरा-अरमान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- समृद्धि संग खुलने में…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. हाल ही में शो में 7 साल का लीप आया. जिसके बाद कहानी में अंशुमन की एंट्री हुई. अब एक्टर ने समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित जैसे स्टार्स संग काम करने पर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सात साल का लीप आया. जिसके बाद कई नई एंट्री देखने को मिली. जिसमें राहुल शर्मा का नाम शामिल है. उन्होंने अंशुमन का किरदार निभाया है. अभीरा संग उनकी बॉन्डिंग दिखाई जा रही है. अब एक्टर ने सीरियल और स्टाकास्ट को लेकर बात की.

अभीरा संग बॉन्डिंग नहीं बना पाए हैं राहुल शर्मा

राहुल शर्मा ने इंडिया फोरम संग बातचीत में कहा कि रोहित पुरोहित के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है, हालांकि, वह अभी तक समृद्धि शुक्ला के साथ उतनी अच्छी बॉन्डिंग नहीं कर पाए हैं. एक्टर ने कहा, ”मैं ये कहूंगा कि बंधन बनना अभी शुरू हुआ है, एक महीने में कोई रिलेशन नहीं बनता. लगभग 2-3 महीने आपको चाहिए होते हैं, जहां पर आप एक दूसरे के साथ कुछ अच्छी चीजें, बातें शेयर करते हैं.”

रोहित पुरोहित संग अपनी बॉन्डिंग पर क्या बोले राहुल शर्मा

रोहित पुरोहित के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा, ”रोहित के साथ मेरी अच्छी बातचीत हो रही है. अभी 3-4 दिनों पहले हमारी बहुत अच्छी बात हुई. मैं सचमुच उनकी तारीफ करता हूं, उसने भी बहुत मेहनत की है यार. उसने अपनी जिंदगी में अच्छे किरदार किये, लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर पॉपुलैरिटी मिली. मैंने उनसे कहा कि आप जो कर रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं और आप जिस स्थिति में हैं उससे मैं खुश हूं, इसलिए भगवान आपका भला करे.”

अभीरा संग इस वजह से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं राहुल

एक्टर ने आगे कहा कि ‘बाकी अभीरा थोड़ी सी इंट्रोवर्ट है, तो उनके साथ अभी खुलने में थोड़ा टाइम लग रहा है. अब देखते हैं कितना टाइम लगता है.” राहुल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में तब प्रवेश किया, जब शो में हाल ही में 7 साल का लीप आया. टाइम जंप के बाद, शो की कहानी और किरदारों के बीच की गतिशीलता भी बदल गई है. जहां अभीरा और अरमान अलग हो गए हैं, वहीं अरमान अपनी बेटी मायरा के साथ माउंट आबू में रह रहा है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >