Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभीरा और अरमान के बीच आने पर अंशुमन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अंशुमन और अभीरा की दोस्ती हो गई है. दूसरी तरफ कावेरी चाहती है कि अभीरा उससे शादी करके सेटल हो जाए. इस बीच एक इंटरव्यू में राहुत शर्मा ने अभीरा संग काम करने को लेकर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था. शो को 16 साल हो चुके, लेकिन फिर भी दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई. सीरियल में दिखाया जा रहा कि अरमान ने मायरा को उसकी मां अभीरा से सात साल दूर रखा. मायरा, अभीरा से अब मिली है, लेकिन दोनों को नहीं पता कि उनके बीच क्या रिश्ता है. दूसरी तरफ गीतांजलि को अरमान से प्यार हो गया है और मायरा चाहती है कि दोनों की शादी हो जाए. जबकि अभीरा की जिंदगी में अंशुमन की एंट्री हुई है. अंशुमन यानी एक्टर राहुल शर्मा ने समृद्धि शुक्ला संग अपनी ऑन स्क्रीन जोड़ी को लेकर बात की.

राहुल शर्मा ने अभीरा की तारीफ की

राहुल शर्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला संग अपनी जोड़ी को लेकर फिल्मीबीट संग बातचीत में कहा कि मेरा अभी उसके साथ रिश्ता बन रहा है. वह बहुत ही प्यारी, मेहनती, और जमीन से जुड़ी हुई लड़की है. बहुत शांत और संयमित है और सबके साथ बराबरी से पेश आती है. फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर एक्टर ने कहा कि मैंने इस तरह के रिएक्शन के बारे में सोचा नहीं था. लोगों के रिएक्शन देखकर मैं सरप्राइज हूं उन्हें ये बहुत पसंद आया. फैंस बहुत स्वीट है और उन्होंने अपने वर्जन के सपने बना लिए, तो अच्छा लगता है ये देखना.

अपकमिंग ट्रैक में क्या दिखाया जाएगा

राहुल शर्मा से जब पूछा गया कि अभीरा की लाइफ में अंशुमन का क्या रोल है. इसपर राहुल शर्मा ने बताया कि मैं यहां कुछ ब्रेक (अभीरा औ रमान की जोड़ी) करने नहीं आया हूं. मैं यहां फ्रेश स्टार्ट के लिए आया हूं और कुछ अच्छी चीजों के बदलने आया हूं. ये शो के लिए टर्निंग प्वाइंट है और दर्शक काफी खुश होंगे. आप अंशुमन के बहुत सारे लेयर्स देखेंगे और अच्छे सीन्स आने वाले है.

जानें शो में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान और गीतांजलि का एक्सीडेंट हो जाएगा. मायरा को खून की जरूरत होती है और ब्लड ग्रुप रेयर है. मायरा का ब्लड ग्रुप ना अरमान से मिलेगा और ना ही गीतांजलि से मिलेगा. जिसके बाद अरमान, अभीरा को बुलाने का फैसला करेगा.

यह भी पढ़ें– 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >