Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में कब होगी अक्षरा के बेटे अभीर की एंट्री, सालों बाद अपने भाई से मिलकर क्या होगा अभीरा का रिएक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के बेटे अभीर की एंट्री होने वाली है. अभीर का किरदार मोहित परमार निभाएंगे. अब मोहित कब शो में आएंगे, इसकी जानकारी सामने आई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा को अपने बच्चे को संभालने में मुश्किल हो रही है. रूही को उसके बच्चे से जलन होने लगी है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान के बच्चे का नामकरण समारोह किया जाएगा. दादी सा कहेगी बच्चे को अब एक नाम दे देना चाहिए. समारोह की तैयारी की जाती है और पंडित जी को बुलाया जाता है. बच्चे का नाम अगस्त्य रखा जाता है. वहीं, इस बीच अक्षरा के बेटे अभीर की एंट्री होने वाली है.

सीरियल में कब होगी अभीर की एंट्री?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभीर की एंट्री मेकर्स करवाने वाले हैं. पांड्या स्टोर फेम मोहित परमार अभीरा का भाई अभीर बन रहा. फैंस इंताजर कर रहे हैं कि कब वह मोहित को शो में देख पाएंगे. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मानें तो, सूत्र के अनुसार, मोहित का एपिसोड इस वीक गुरुवार यानी 21 नवंबर या 22 नवंबर को दिखाया जा सकता है. अभीर के आने से शो में नये ट्विस्ट आएंगे. अभीरा अपने भाई से मिलकर कैसे रिएक्ट करेगी, ये देखने लायक होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रूही रखेगी बच्चे का ये नाम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा के बच्चे के नामकरण समारोह में रूही बच्चे के लिए नाम चुनती है. वह बच्चे का नाम अशुभ रखती है. ये नाम सुनकर परिवार के सारे लोग शॉक्ड हो जाते हैं. अभीरा उससे सवाल पूछती है कि वह उसके बच्चे से इतनी नफरत क्यों करती है. क्या अभीरा और रूही अपने मुद्दों को सुलझा पाएगी. क्या रूही जान पाएगी कि अभीरा के पास उसका बच्चा है. क्या होगा आगे.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >