Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के तुरंत बाद इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो, अभीरा की जिंदगी होगी तबाह

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है. फैंस लीप के बाद अभीरा और अरमान की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अब खबर आ रही हैं कि एक एक्ट्रेस ने शो को छोड़ दिया है.

स्टारप्लस और राजन शाही का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 20 साल लीप लिया है. जिसके बाद पुराने स्टारकास्ट ने शो को अलविदा कह दिया है. हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अब नजर नहीं आ रहे हैं. अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी की खूबसूरत प्रेम कहानी खत्म हो गई है. हालांकि कुछ फैंस अभी भी स्टार्स का इंतजार कर रहे हैं. नए लीड के तौर पर हम समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी को मुख्य भूमिका में देख रहे हैं. इसके अलावा श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे भी शो का हिस्सा हैं. अभीरा और अरमान की कहानी हमारा मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है. अभी मसूरी में अभीरा अपनी मां अक्षरा के साथ रह रही हैं. हालांकि जहां लीप से पहले अक्षरा की भूमिका प्रणाली राठौड़ निभा रही थी. वहीं अब प्रीति अमीन ने इसकी जिम्मेदारी उठाई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों बाद अक्षरा की मौत हो जाएगी.

प्रीति अमीन सीरियल को कहेंगी अलविदा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रूही का किरदार निभा रही प्रतीक्षा होनमुखे ने खुलासा किया कि जल्द ही अक्षरा सीरियल को अलविदा कह देंगी. जी हां आपने सही पढ़ा है. एक इंटरव्यू में प्रतीक्षा उर्फ ​​रूही ने खुलासा किया कि अरमान और रूही की प्रेम कहानी अब शुरू होगी. अभीरा की जिंदगी में बड़ा फेरबदल होने वाला है, क्योंकि उसका प्रेमी युवराज उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाएगा और वह बीच में आ रहे अक्षरा को भी मार डालेगा. अब फैंस ये क्यास लगा रहे हैं कि अगर ऐसा होता है तो प्रीति अमीन जल्द ही शो को अलविदा कह देंगी. उनके जाने से अक्षरा बिल्कुल अकेली पड़ जाएंगी.

अक्षरा की हो जाएगी मौत

उसी इंटरव्यू में प्रतीक्षा ने कहा, अक्षरा एक प्रतिष्ठित वकील हैं और इसलिए अरमान उनका बहुत सम्मान करते हैं और इसलिए मरते समय अक्षरा अरमान से एक वादा लेंगी. अक्षरा से किए वादे के कारण अरमान अपने परिवार के खिलाफ जाकर अभिरा से शादी करेगा. रूही अरमान से शादी करने के लिए अभीरा से नफरत करने लगेगी. प्रतीक्षा ने आगे बताया कि कैसे रूही अभीरा से नफरत करेगी. उन्होंने बताया कि अरमान की अभीरा से शादी होने के बाद रूही की शादी उसके छोटे भाई रोहित से हो जाती है.

प्रीति अमीन को कैसे मिला अक्षरा का किरदार

प्रीति ने खुलासा किया था कि कैसे उन्हें अक्षरा का रोल ऑफर हुआ. उन्होंने बताया था कि उनके लिए यह जानना रातोंरात की बात थी कि वह अक्षरा की भूमिका निभाएंगी. उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि निर्माता किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करना चाहते थे, जिसका चेहरा प्रणाली जैसा हो. प्रीति अमीन ने IWMBuzz से बात की और कहा कि यह उनके लिए रातोंरात की बात थी और इसका अंदाजा लगाने के लिए वह बस अक्षरा के पहले के कुछ एपिसोड देख सकती थीं. उन्होंने उल्लेख किया कि जिस तरह से प्रणाली राठौड़ इसे कर रही थीं, उसे प्रस्तुत करने के लिए उन्हें क्रिएटिव टीम से कोई विशेष निर्देश नहीं दिए गए थे. उन्होंने कहा कि निर्माताओं ने केवल अक्षरा के चरित्र का विस्तार किया और बताया कि उन्हें इससे क्या उम्मीद थी. उन्होंने साझा किया, “प्रणाली ने अक्षरा का किरदार कैसे निभाया, इसका कोई अनुकरण नहीं किया गया. जहां भी जरूरत पड़ी, रचनात्मक टीम ने मुझे बारीकियों और आवश्यक प्रतिक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन किया.”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में इस शख्स की होगी नई एंट्री, अक्षरा-अभीरा की जिंदगी करेगा तबाह

ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस हसीना की होगी एंट्री

एक लीडिंग पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, सेजल साहू शो में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उनके किरदार के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं है. सेजल को आखिरी बार कलर्स के शो नीरजा में सुनैना के किरदार में देखा गया था. हाल ही में खबरें आई थी कि शब्बीर अहलूवालिया की ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ के को-स्टार जेनित भूटानी राजन शाही के शो में एंट्री करने वाले हैं. कथित तौर पर, उन्हें एक मज़ाकिया आदमी के रूप में देखा जाएगा, जो बाद में विलेन बन जाएगा. इसका खुलासा करते हुए, एक सूत्र ने IWMBuzz को बताया, “जेनित भूटानी एक कैमियो भूमिका निभाते नजर आएंगे. उनके किरदार का नाम प्रथम होगा. उनकी भूमिका शो में मजेदार फैक्टर लाती है लेकिन बाद में नकारात्मक हो जाती है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >