Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद अरमान की स्कूल क्रश बनकर इस एक्ट्रेस ने ली एंट्री, पूकी को देगी मां का प्यार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो में 6 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद अरमान अभीरा अलग हो जाएंगे. वहीं अरमान की लाइफ में एक नई महिला की एंट्री हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में छह साल का लीप आने वाला है. हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया. जिसमें दिखाया गया कि कहानी कितनी आगे बढ़ गई है. अरमान और अभीरा अलग हो चुके हैं. जहां अभीरा दुख में अपनी जिंदगी बिता रही है. वहीं अरमान पूकी के साथ नई लाइफ शुरू कर चुका है. उसकी लाइफ में एक मिस्ट्री गर्ल की भी एंट्री हुई है. आइये जानते हैं ये शख्स आखिर कौन है.

अरमान की मिस्ट्री गर्ल के रूप में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में अरमान की लाइफ में आई मिस्ट्री गर्ल की झलक देखने को मिल रही है. टेली एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अरमान की एक्स स्कूल क्रश के तौर पर एंटर करेगी. वहीं जो एक्ट्रेस ये रोल निभा रही है, वो कोई और नहीं बल्कि रूकी एक्ट्रेस रूहीन है. हालांकि मेकर्स या फिर एक्ट्रेस ने एंट्री को कंफर्म नहीं किया है. हालांकि अभिनेत्री की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो मचा रहा धमाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो से पता चलता है कि अरमान ने सभी से दूर एक नई जिंदगी शुरू की है. पता चला है कि वह अब एक रेडियो जॉकी बन गया है और अभीरा से अलग हो गया है. उसे सिर्फ अपनी बेटी पूकी से प्यार है. इधर अभीरा अभी भी अपनी बेटी और पति से अलग होने के सदमे में जी रही है. पूकी का जन्मदिन आता है और वह रेडियो जॉकी को एक गाना समर्पित करने के लिए कहती है, लेकिन इस बात से अनजान है कि ऑफिस में अरमान ही बैठा है. यह देखना बाकी है कि कहानी यहां से आगे कैसे बढ़ती है. जब अरमान जन्मदिन के तोहफे के बारे में पूछता है तो पूकी मांग करती है कि उसे अपनी मां वापस चाहिए.

यह भी पढ़ें- Box Office War: 23 मई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी 7 बड़ी फिल्में, दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट की बहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >