Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद ये स्टार्स अक्षरा-अभिमन्यु को करेंगे रिप्लेस, नई कहानी होगी शुरू

स्टारप्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है. शो को लेकर कई तरह के डिटेल्स सामने आ रहे हैं. जिसमें कहा जा रहा है कि अभिमन्यु कार एक्सीडेंट में मर जाएंगे और शो अलविदा कह देंगे. उनकी जगह ये एक्टर लेने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है, टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर शोज में से एक है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर सीरियल में जल्द ही 20 साल का जेनरेशन लीप आने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी और न चाहते हुए भी अक्षरा और अभिमन्यु को शो को अलविदा कहना पड़ेगा. नई कहानी के साथ सबकुछ यूनिक होगा. हालांकि चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया है. लेटेस्ट ट्रैक ने सभी को हैरान कर दिया है. प्रोमो में, हम देखते हैं कि अक्षरा को पता चलता है कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है. ये सब तब होता है जब उसकी शादी अभिमन्यु से होने वाली होती है. शो में फिलहाल अभिमन्यु और अक्षरा की भव्य शादी का जश्न चल रहा है. इसके अलावा आरोही (करिश्मा सावंत) सुजीत को थप्पड़ मारती है और सभी को उसके बारे में सच्चाई बताती है, लेकिन सुजीत की पत्नी अपने पति का समर्थन करती है और कहती है कि वह आरोही के साथ ऐसा कुछ नहीं कर सकता. लेकिन अक्षरा (प्रणाली राठौड़) आगे आती है और आरोही का समर्थन करती है. खैर, आखिरकार, मंजिरी और महिमा और बिड़ला और गोयनका परिवार की सभी महिलाएं आरोही का समर्थन करने और सुजीत को महिलाओं की शक्ति दिखाने के लिए आती हैं. उन्होंने उसे तुरंत घर से निकाल दिया. खैर, सुजीत का चैप्टर अब बंद हो गया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में फहमान खान नहीं होंगे मेन लीड

अटकलें लगाई जा रही थीं कि जेनरेशन लीप आने के बाद ये रिश्ता में फहमान खान और तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. जहां फहमान ने इस न्यूज को फेक बताया. वहीं तेजस्वी ने अभी तक अनुमान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि राजन शाही को हिना खान, शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ जैसे नए चेहरों को मौका देने के लिए जाना जाता है. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए एक उचित योजना बनाई होगी, अगर लीप आने वाला होगा तब.

फहमान खान ने कही थी ये बात

बॉलीवुड स्पाई से बात करते हुए फहमान खान ने कहा, ये खबर सच नहीं है क्योंकि इस बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मेकर्स ने उनके मैनेजर से संपर्क किया था, लेकिन बाद में क्या हुआ उन्हें नहीं पता. फहमान ने आगे कहा कि किसी ने उनसे बात नहीं की और उन्हें यह भी पता नहीं है कि उनके मैनेजर को फोन आया था या नहीं. उन्होंने बताया कि उनका मैनेजर उन्हें केवल वही चीजें बताता है जो महत्वपूर्ण हैं इसलिए उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में कोई संदेश नहीं है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रणदीप राय

फिल्मीबीट के अनुसार, बड़े अच्छे लगते हैं 2 स्टार को ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए कॉल आया है. इंडस्ट्री में चर्चा है कि आखिरी बार बड़े अच्छे 2 में नीति टेलर के साथ नजर आए रणदीप राय को शो ऑफर किया गया है. सूत्र के अनुसार ”रणदीप राय के नाम पर चर्चा हो चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. प्रोडक्शन हाउस ऑडिशन में व्यस्त है. रणदीप को अभी तक YRKKH के लिए ऑडिशन देना या मॉक शूट करना बाकी है, लेकिन हां, वह मुख्य भूमिका निभाने के लिए दावेदार हैं. फालतू फेम निहारिका चौकसे को भी आगामी डेली सोप के लिए संपर्क किया गया है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहेंगे हर्षद चोपड़ा, भयानक कार एक्सीडेंट में अभिमन्यु की हो जाएगी मौत

अभिमन्यु की हो जाएगी मौत?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले दिनों में अभिमन्यु का किरदार मर जाएगा. अभिमन्यु के साथ-साथ अभीर भी एक भयानक कार एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा देगा. इससे अक्षरा बिल्कुल अकेली हो जाएंगी और कहानी अक्षरा के बच्चे के साथ आगे बढ़ेगी. नए लीड के लिए कास्टिंग भी जल्द ही शुरू होगी. इससे पहले, शो में मंजिरी बिड़ला का किरदार निभाने वाली अमी त्रिवेदी ने अफवाह वाले लीप और हर्षद, प्रणाली के शो से बाहर होने के बारे में खुलकर बात की थी. बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”हम भी यही सवाल पूछ रहे हैं. ईमानदारी से कहूं तो मुझे कोई आइडिया नहीं है. मैं कहानी के साथ वैसे ही आगे बढ़ रहा हूं, जैसे यह आती है. हमें केवल दो एपिसोड की कहानी दी गई है और हम उतना ही जानते हैं. तो, मुझे ईमानदारी से नहीं पता. जितना समाज है, ये बातें फेल हो रही हैं, लेकिन देखते हैं आगे चलकर क्या होगा. हमें कुछ नहीं बताया गया है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >