Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु के बाद इस शख्स संग अभीर करेगा शादी की प्लानिंग, गीतांजलि को माउंट आबू भेजेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, क्योंकि अभीरा एक बार फिर कियारा से दोस्ती करने का सोचगा. वह उससे शादी भी करना चाहता है. इधर अरमान गीतांजलि से परेशान हो चुका है. अभीरा और मायरा करीब आए, इसलिए वह दादू को कहेगा कि गीतांजलि को माउंट आबू लेकर जाए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. हाल ही के एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि मायरा को गीतांजलि के साथ एक क्लासिकल डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना है. यह बात सुनकर अभीरा दुखी हो जाती है. हालांकि, अरमान, मायरा से अभीरा को एक मौका देने के लिए कहता है. इसके बाद मायरा, अभीरा और गीतांजलि के बीच एक डांस कॉम्पिटिशन कराने का फैसला करती है. जीतने वाला मायरा का डांस पार्टनर बनेगा. अभीरा ऑनलाइन डांस सीखती है और अरमान उसकी मदद करता है. वह उसे मायरा के पसंदीदा डांस स्टेप के बारे में भी बताता है. वे साथ में प्रैक्टिस करते हैं और इससे वे करीब आते हैं.

कियारा से शादी करने की प्लानिंग करेगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक एक और बड़ा ट्विस्ट देखेंगे, जिसमें अभीर और कियारा की दोस्ती बढ़ती जा रही है. अभीर कियारा से माफी मांगने के लिए उसकी हर बात मानने को तैयार है. खबर है कि अभीर कियारा का दिल जीतने और उससे शादी करने की कोशिश करेगा. अब वह उसे अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहेगा.

अभीरा को सीक्रेट फोन का चलेगा पता

सीरियल के आने वाले एपिसोड में दर्शक यह भी देखेंगे कि अभीरा को मायरा के सीक्रेट मोबाइल के बारे में पता चल जाएगा. वह गीतांजलि की ओर से भेजे गए सभी वॉइस नोट्स सुन लेगी और उसे एहसास होगा कि वह मायरा को कैसे बरगलाने की कोशिश कर रही है. वह पोद्दार हाउस में घुसकर गीतांजलि से पूछेगी. अरमान भी चौंक जाएगा और गीतांजलि से पूछेगा कि वह अभीरा के साथ ऐसा क्यों कर रही है.

मायरा से दूर करने के लिए इस शख्स की मदद लेगा अरमान

बाद में डांस प्रतियोगिता के दौरान मायरा, अभीरा को विनर बनाएगी. यह देखकर गीतांजलि माउंट आबू जाने का फैसला करेगी, लेकिन मायरा उसे रोक लेगी और माफी मांगेगी. हालांकि, गीतांजलि मायरा को इमोशनली ब्लैकमेल करना शुरू कर देगी और कहेगी कि अभीरा अब उससे सब कुछ छीन लेगी. इधर अरमान गीतांजलि को मायरा से दूर रखने का फैसला करेगा. वह दादू से गीतांजलि को माउंट आबू ले जाने के लिए कहेगा.

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >