Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर इस शख्स के घर रहने जाएगी अभीरा, विलेन बनती जा रही गीतांजलि

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा को कुछ खाने देगी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो जाएगी. मायरा को उस चीज से एलर्जी होती है, जिस बारे में अभीरा को नहीं पता होता. दूसरी तरफ गीतांजलि, मायरा का उसकी मां के खिलाफ भड़काती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है कि मायरा, अभीरा के पास तो आ जाती है, लेकिन वह उसके साथ रहना नहीं चाहती. वह गीतांजलि और अरमान के पास वापस जाना चाहती है. वह उन दोनों को याद कर रात में रोती है. अपनी बेटी को ऐसे देखकर अभीरा का दिल टूट जाता है. अभीरा को लगता है कि उसे अपनी बेटी का प्यार कभी नहीं मिलेगा. इस बीच गीतांजलि, मायरा को लेकर अपने साथ चली जाती है, लेकिन अरमान के कहने पर मायरा अपनी मां के पास वापस आ जाती है.

मायरा के साथ गोयनका हाउस शिफ्ट होगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जाएगा कि दादीसा, विद्या, अभीरा, मायरा और अरमान साथ में पोद्दार हाउस में एंट्री करेंगे. मायरा इतना बड़ा घर देखकर काफी खुश हो जाएगी. अभीरा दादी सा और विद्या से कहेगी कि वह इस घर में उनके साथ नहीं रह सकती. अभीरा कहती है अरमान का ये घर है और वह यहां नहीं रह पाएगी. अभीरा, मायरा के साथ गोयनका हाउस शिफ्ट हो जाएगी, जहां पर अभीर उसका बहुत अच्छे से स्वागत करेगा. अभीरा, मायरा को कुछ खाने देगी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो जाएगी. मायरा को उस चीज से एलर्जी होती है, जिस बारे में अभीरा को नहीं पता होता.

अरमान और अभीरा में होगी दोस्ती

अभीरा, अरमान से माफी मांगेगी कि उसकी वजह से मायरा की तबीयत खराब हो गई. अरमान उससे कहेगा कि इसमें उसकी गलती नहीं है. हालांकि गीतांजलि, मायरा को भड़काएगी कि उसकी तबीयत अभीरा की वजह से खराब हुई. अरमान, अभीरा से कहेगा कि वह उसकी मदद करेगा ताकि वह मायरा को अच्छे से जान पाए और उसके करीब जा पाए. दोनों मायरा के लिए दोस्त बन जाएंगे. क्या अरमान और अभीरा को उस सीक्रेट फोन के बारे में पता चलेगा जो गीताजंलि ने मायरा को दिया है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >