Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से रूही के सामने अपनी झोली फैलाएगी अभीरा, क्या बच्चे के लिए जागेगी उसकी ममता?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अभीरा की मदद के लिए मना कर देती है. अभीरा का बच्चा बहुत रोता है और रूही का दिल ये देखकर भी नहीं पिघलता.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. अभीरा अपने बच्चे को संभाल नहीं पा रही. उसके मन में ख्याल आ रहा कि वह एक अच्छी मां नहीं बन सकती. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा बच्चे को दूध नहीं पिला पाएगी. वह रूही से मदद मांगेगी, लेकिन रूही उसकी हेल्प नहीं करेगी. वह उसकी बात भी सुनने से मना कर देगी.

क्या जागेगी रूही की ममता

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने बेबी को फॉर्मूला दूध पिलाना शुरू करेगी. अभीरा, अक्षरा के सिखाए गए लोरी को गाती है, जिसे सुनकर रूही को चिड़चिड़ाहट होने लगती है. दूसरी तरफ विद्या सोचती है कि रूही के बारे में वह स्वर्णा से बात करें. हालांकि दादी सा उसे मना करती है और स्वर्णा को घर के मामलों के बीच नहीं लाने के लिए कहती है. दादी सा कहती है स्वर्णा को इससे दूर रखो.

आर्यन को लेकर परिवार हुआ परेशान

आर्यन का कोच उसे पोद्दार हाउस लेकर आता है. कोच परिवार को बताता है कि आर्यन के बैग से शराब की बोतल मिली, जिसके बाद उसे कॉलेज से निलंबित कर दिया गया. इस खुलासे से परिवार का हर सदस्य काफी हैरान हो जाते हैं. अब सच्चाई क्या है, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बच्चे को टीकाकरण कराने के लिए पूरा परिवार अस्पताल जाता है. अभीरा के साथ-साथ सबको फ्रिक होती है कि इंजेक्शन के दौरान उसके बच्चे को कितना दर्द होगा. अस्पताल में एक बच्चे के साथ पूरे परिवार को देखकर डॉक्टर और नर्स हैरान हो जाते हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस बात को लेकर फूट-फूटकर रोएगी रूही, अभीरा की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >