Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या सच में अंशुमन से अभीरा ने कर ली शादी? गीतांजलि करेगी अपनी जान लेने की कोशिश, ये शख्स बचाएगा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अंशुमन की शादी वाला दिन फाइनली आ जाता है. दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले है. अरमान ये नहीं चाहता कि शादी हो. जबकि अभीरा ने फैसला कर लिया है. इस बीच गीतांजलि एक बड़ा कदम उठाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि मायरा अब अभीरा को अपनी मां मानने लगी है. डांस कॉम्पिटिशन मायरा को उसकी मां के करीब ले आता है. मायरा चाहती है कि अभीरा एक बार फिर से अरमान से शादी कर ले. जबकि अभीरा ने अंशुमन से शादी करने का मन बना लिया है. वह उससे कोर्ट मैरिज करेगी. इस बीच शो में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा, जिससे दर्शक अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे.

अभीरा और अंशुमन शादी के लिए जाएंगे कोर्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा एक खुशहाल जिंदगी अरमान के साथ सोचती है, जिसमें मायरा की मौजदूगी उनके लाइफ में खुशियां भर देगी. सपने में अरमान और अभीरा एक हैप्पी फैमिली के बारे में सोचते हैं. दूसरी तरफ अभीरा, अंशुमन संग अपनी शादी के दिन अपना दर्द छिपाती है और फेक स्माइल करती है. अरमान भी बेचैन होता है और विद्या उसे अपने प्यार के लिए फाइट करने के लिए कहती है. अभीरा और अंशुमन शादी करने के लिए कोर्ट आते हैं. तभी अभीरा को याद आता है कि वह कुछ जरूरी कागजात लाना भूल गई है.

अपनी जान लेने की कोशिश करेगी गीतांजलि

वकील अभीरा को डांटता है कि वह अपने सबसे जरूरी दिन पेपर्स लाना कैसे भूल गई. जिसके बाद कावेरी वह पेपर्स कार से लेकर आती है. दूसरी तरफ अरमान को पता चलता है कि अभीरा ने अंशुमन से शादी कर ली. वह टूट जाता है और रोने लगता है. तभी उसे गीताजंलि फोन करती है. गीतांजलि चुपके से मायरा से मिलती है और उसे हमेशा छोड़कर जाने की बात कहती है. गीतांजलि अपनी जान लेने की कोशिश करती है और उसी वक्त अरमान आता है. अरमान उसे अपनी जान लेने से रोक लेता है और उसे मंदिर लेकर जाता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं, अंशुमन से शादी करेगी अभीरा, 2 दिन के अंदर करेगी कोर्ट मैरिज, क्या मायरा मिला पाएगी अपने माता-पिता को?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >