Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रूही के कमरे में जाती है और उसकी हालत देखकर रोने लगती है. अभीरा को बुरा लगता है कि रूही ने अपना बच्चा खो दिया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक सपने का सीक्वेंस दिखाया जाता है. इसमें अरमान, अभीरा को बता देता है कि अभीरा के पास रूही का बच्चा है. अभीरा ये सच्चाई जानकर सदमे में चली जाती है. अरमान उस बच्चे को वापस से रोहित को सौंप देता है. वहीं, असलियत में, अभीरा बच्चे को देखकर खुश होती है और उसे हैप्पी देखकर रोहित को संतुष्टि का एहसास होता है.

रोहित की इस बात को मानने से अरमान ने किया इनकार

स्वर्णा और मनीष को जब से रूही के कोमा में जाने के बारे में पता चला है, वह काफी दुखी है. दूसरी तरफ रोहित, अरमान से रिक्वेस्ट करता है कि ये बात किसी को ना बताए. रोहित के बार-बार कहने पर अरमान उसकी बात मान लेता है. अरमान वादा करता है कि वह ये सच्चाई किसी और को नहीं बताएगा. अरमान बच्चे को रखने के लिए राजी हो जाता है. डॉक्टर रूही के बच्चे के बारे में मनीष को बताने जाता है, तभी रोहित आकर मनीष से झूठ कह देता है.

रूही की हालत देखकर फूट-फूटकर रोएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रूही के कमरे में जाती है और उसकी हालत देखकर रोने लगती है. शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है. रूही को होश आ जाएगा और अभीरा बच्चे को लेकर पोद्दार हाउस आ चुकी है. रूही के होश में आने के बाद रोहित कैसे उसे संभालेगा. क्या रोहित अपनी पत्नी से बच्चे को लेकर झूठ बोलेगा. क्या रूही सच्चाई जानने के बाद अभीरा से अपना बच्चे छिन लेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित दिल पर पत्थर रखकर करेगा ये काम, रूही के बच्चे को लेकर पोद्दार परिवार में एंट्री लेगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा, क्या रूही होगी उसके फैसले से सहमत

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, डिप्रेशन में चला जाएगा अरमान, रूही देगी बच्चे को जन्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >