Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का ही बेटा है दक्ष, रूही नहीं है उसकी मां, अभीर ने इस शख्स से मिलाया हाथ

रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दक्ष बिस्तर से गिरने वाला होता है और अभीरा आकर उसे बचा लेती है. अभीरा, रूही पर काफी गुस्सा होती है और उसे अपने बेटे को नहीं छूने के लिए कहती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा कहती है कि अभीर जब दक्ष को मिलेगा, तब उसका सारा गुस्सा खत्म हो जाएगा. अरमान, अभीरा से लेटर पढ़ने के लिए कहता है. अभीरा कहती है वह खुद उसे लेटर पढ़कर सुनाए. अरमान उसे ही लेटर पढ़ने के लिए कहता है. जैसे ही अभीरा लेटर पढ़ने जाती है, उसी समय विद्या और रोहित उसके कमरे में आते हैं. अभीरा लेटर नहीं पढ़ पाती. विद्या, दक्ष के लिए अभीरा को कपड़े देती है. विद्या कहती है पूजा में दक्ष को ये कपड़े पहना देना.

दक्ष को अपने साथ ले जाएगा रोहित

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रोहित, अभीरा से पूछता है कि क्या वह कुछ समय के लिए दक्ष को अपने साथ ले जा सकता है. अरमान हैरान हो जाता है. अभीरा, रोहित से पूछती है कि क्या रूही बेबी के साथ खेलेगी. अभीरा कहती है उसने तो पूजा में भी शामिल होने से मना कर दिया. रोहित कहता है रूही का अपमान हुआ था और इस वजह से उसने ऐसा रिएक्ट किया. दूसरी तरफ रोहित, दक्ष को लेकर रूही के पास जाता है. रूही बच्चे का ध्यान रखने से मना कर देती है.

रूही ने इस शख्स के साथ मिलाया हाथ

दक्ष बिस्तर से गिरने वाला होता है और अभीरा आकर उसे बचा लेती है. अभीरा, रूही पर काफी गुस्सा होती है और उसे अपने बेटे को नहीं छूने के लिए कहती है. विद्या आती है और वह रूही को कुछ समय के लिए गोयनका हाउस भेजने की बात कहती है. रोहित को अफसोस होता है कि वह दक्ष को वापस अपने पास लाना चाहता था. वह अरमान से बेबी को अपने पास ही रखने के लिए कहता है. अभीर को रूही कॉल करती है और रोती है. दोनों मिलकर अभीरा से बदला लेने का प्लान करते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में खुलासा होगा कि दक्ष, रूही नहीं, अभीरा का ही बेटा है. अब ये सच्चाई कैसे सामने आएगी, ये देखने लायक होगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में हुई अक्षरा के बेटे की एंट्री, अपने भाई के बारे में ऐसे जानेगी अभीरा, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >