Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भिखारियों के पास बैठने को मजबूर हुई अभीरा, ऐसी हालत में देखकर अरमान को लगेगा झटका

क्या अरमान और रूही की संगीत में अभीरा करेगी परफॉर्म एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी में अभीरा जॉब लेती है. उसे अरमान और रूही की शादी को प्लान करना है. इस वजह से एक बार फिर से उसका अरमान से सामना होता है.

रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी का सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है बहुत दिलचस्प हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान का रिश्ता खत्म हो गया है. दोनों का तलाक हो चुका है. दादी सा ने अरमान और रूही के तलाक की घोषणा कर दी है. अरमान इस रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन वो अपने परिवार को दुखी नहीं करना चाहता. वो सिर्फ अपनी फैमिली की वजह से ये शादी कर रहा है. अपकमिंग एपिसोड मजेदार होने वाला है, जब अरमान और रूही को पता चलेगा कि अभीरा उनकी वेडिंग प्लानर है.


क्या अरमान और रूही की संगीत में अभीरा करेगी परफॉर्म
ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया गया कि अभीरा एक बार फिर से पोद्दार हाउस आती है. उसे देखकर हो कोई चौंक जाता है. अभीरा बताती है कि वो अरमान और रूही की वेडिंग प्लानर है. दरअसल, अभीरा को पैसों की जरूरत है और इस वजह वो एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी में जॉब लेती है. उसकी पहली क्लाइंट अरमान और रूही होंगे. कहा जा रहा है कि अभीरा उनकी संगीत में परफॉर्म भी करेंगी. यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें दावा किया गया है कि अभीरा संगीत में शानदार परफॉर्मेंस देगी. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डेली सोप में कुछ भी दिखाया जा सकता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान की होगी सगाई, क्या अभीरा करेगी वेन्यू में आकर हंगामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-रूही का होगा रोका, अभीरा का टूटेगा दिल, ये शख्स करेगा जमकर हंगामा


अरमान और रूही की हुई सगाई
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और रूही की सगाई हो जाती है और अभीरा का दिल टूट जाता है. अभीरा काफी मुश्किलों से गुजर रही है. उसके पास पैसे भी नहीं है. अभीरा अपना खर्च निकालने के लिए संघर्ष कर रही है. अरमान उसे भिखारियों के साथ देखता है और काफी शॉक्ड हो जाता है. अरमान और रूही भिखारियों को खाने का पैकेट देते है और वहां अभीरा को उनके साथ बैठे हुए देखते हैं. अभीरा को ऐसी हालत में देखकर अरमान हैरान हो जाता है. अभीरा को पैकेट मिलता है और उसपर अरमान-रूही का नाम लिखा होता है. वो उस पैकेट को अरमान को सौंप कर चली जाती है. वहीं, अभीरा सपने में देखती है कि अरमान उससे मिलने आया है. क्या सच में अरमान उससे मिलने आएगा. क्या अरमान, अभीरा से अपने प्यार का इजहार करेगा. क्या होगा आगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में रोहित की वापसी को लेकर दादी सा ने किया कन्फर्म, कहा- परिवार को लगेगा बड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >