Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जेल जाने से पहले इस शख्स को गले लगाकर रोएगी अभीरा, अरमान को अपना बनाने के लिए गीतांजलि करेगी ये काम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अंशुमन मर्डर केस में आजीवन जेल में रहने की सजा मिली है. इधर अरमान पूरी कोशिश कर रहा है कि वह उसे आजाद करवाए. इसी बीच गीतांजलि अरमान को अपना बनाने की कोशिश में लगी हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लंबे समय से चल रहा और बेहद पसंद किया जाने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे हुए है. मौजूदा कहानी में अभीरा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जी हां अरमान उसकी बेगुनाही साबित करने में असफल हो जाता है और अंशुमन मर्डर केस में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है. अभीरा इससे फूट फूटकर रोने लगती है और कहती है कि उसे जेल नहीं जाना, वह अपनी बेटी के साथ रहना चाहती है. तभी मायरा आती है और वह उसे गले लगाकर रोती है.

गीतांजलि अरमान को अपना बनाने के लिए करेगी ये काम

जहां अरमान अभीरा को बचाने में पूरी तरह लगा हुआ है, वहीं गीतांजलि एक आदर्श पत्नी की भूमिका निभाने और अरमान का प्यार पाने की कोशिश कर रही है. वह उसके साथ जुड़ने और एक कपल के रूप में क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश कर रही है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में, दर्शक अरमान और गीतांजलि के बीच एक बड़ा टकराव होते हुए देखेंगे. जब गीतांजलि अरमान को एक रस्म में शामिल करने की कोशिश करती है, यह उम्मीद करते हुए कि इससे उनका रिश्ता मजबूत होगा. हालांकि अरमान उसे सख्ती से रोकता है. वह उसे चेतावनी देता है कि जब तक अभीरा जेल से रिहा नहीं हो जाती, तब तक वह कुछ भी नहीं करेगा.

अपनी जिंदगी को नॉर्मल रूप से जीने से इनकार कर देगा अरमान

सीरियल के आगे के सीन काफी इमोशनल होने वाले हैं, क्योंकि अभीरा को निर्दोष साबित करने के लिए अरमान जुनूनी हो जाएगा. जब तक अभीरा आजाद नहीं हो जाती, तब तक वह अपनी जिंदगी नॉर्मल रूप से जीने से इनकार कर देगा. क्या वह अभीरा को जेल से रिहा करवा पाएगा, या फिर कहानी में कुछ जबरदस्त आने वाला है.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: फ्लॉप होने के बाद भी सन ऑफ सरदार 2 की कमाई जारी, 1 महीने में भर लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >