Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अनीता की मौत बदल देगी अभीरा की जिंदगी, वाणी को लेकर आएगी घर, मायरा का क्या होगा रिएक्शन?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा अनीता की मौत के बाद वाणी को अभीरा अपने साथ ले जाएगी. अनीता ने वाणी को अभीरा को अपनी मां मानने के लिए कहा था. दूसरी तरफ मायरा को लगता है कि उसका परिवार टूटने वाला है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अनीता, अभीरा से वादा लेती है कि वह उसकी बेटी को एक मां के जैसा प्यार देगी. अनीता ये कहते ही आखिरी सांस लेती है. अभीरा को याद आता है कि कैसे सारा सच अनीता ने बताकर जहर खा लिया था. अभीरा ये याद कर रोने लगती है. वाणी आती है और अनीता को आवाज देती है. वह अभीरा को एक लेटर देती है और उसे जोर से पढ़ने के लिए कहती है. लेटर में अनीता ने लिखा है कि वाणी को हमेशा मुस्कुराना है और अभीरा को ही अपनी मां समझना है.

वाणी को अपने साथ ले जाएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि वाणी ये सुनकर वहां से जाने लगती है. अभीरा उसे रोकती है और उसे जी भर के रोने के लिए कहती है. दूसरी तरफ मायरा का ब्रेसलेट टूट जाता है और वह परेशान हो जाती है. वह अपने पिता अरमान से कहती है कि क्या ब्रेसलेट की तरह उसका परिवार भी टूट जाएगा. इसपर अरमान कहता है कि वह सब कुछ ठीक कर देगा. मायरा देखती है कि अभीरा उसके साथ नहीं है और वह इसे लेकर परेशान हो जाती है. अभीरा घर आती है और मेहर और मित्तल को थप्पड़ मारती है. वह कहती है कि रजत बेगुनाह था और मेहर ने उसे इसलिए मारा क्योंकि उसे वुमन अचीवर अवॉर्ड नहीं मिला था.

मायरा और वाणी की होगी दोस्ती

अभीरा सबके सामने मेहर और मित्तल का पर्दाफाश करती है. अरमान सारा सच जानकर अंदर से टूट जाता है. हालांकि ये सब सच्चाई अभीरा, अरमान को नहीं बताती है और ये सब वह सोचती रहती है. घर आने पर अरमान पूछता है कि वह कहां गई थी. दूसरी तरफ मायरा, अभीरा और अरमान के साथ टाइम स्पेंड करके खुश होती है. वह मायरा को बताती है कि वह उसके लिए एक फ्रेंड को लेकर आई है. वाणी और मायरा की दोस्ती अभीरा करवाती है. वह मायरा से उसके कपड़े, खिलौने और किताबें वाणी के साथ शेयर करने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में लीप आने की खबरों पर अभीर ने तोड़ी चुप्पी, बातों ही बातों में दिया बड़ा हिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >