Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से दूर जाने का फैसला लेगी अभीरा, तलाक के पेपर्स पर क्या करेगी साइन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा सोचती है कि क्या उसे अरमान को बताना चाहिए कि उसने तलाक के पेपर्स नहीं भेजे है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा के मैसेज का बेताबी से इंतजार करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष, अभीरा से कहता है उसे अरमान को तलाक दे देना चाहिए और नये सिरे से जिंदगी शुरू करनी चाहिए. स्वर्णा, मनीष को अभीरा पर दबाव नहीं डालने के लिए कहती है. दूसरी तरफ विद्या, अरमान को अभीरा को कुछ वक्त देने के लिए कहती है. वह कहती है कि ऐसा करने से अभीरा सोच पाएगी कि ये शादी उसके लिए जरूरी है या नहीं.

रूही ने अभीरा के फैसले को सही ठहराया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, दक्ष को पार्क लेकर जाती है. वहां अभीर आता है. रूही उसे देखकर खुश हो जाती है और उसे थैंक्यू कहती है क्योंकि उसकी वजह से उसे अपना बच्चा मिला. रूही और अभीर दोनों अपने अतीत को लेकर बातें करते हैं. रूही उससे कहती है अभीरा, दक्ष की सच्चाई नहीं जानती थी और सच से अनजान थी. इसमें सबसे ज्यादा गलती अरमान की है. रूही, अभीरा के भेजे हुए तलाक के को पेपर्स को सही ठहराती है.

अरमान और अभीरा की होगी लड़ाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा सोचती है कि क्या उसे अरमान को बताना चाहिए कि उसने तलाक के पेपर्स नहीं भेजे है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा के मैसेज का बेताबी से इंतजार करता है. वह अभीरा के वापस आने का सपना देखता है और बेड से नीचे गिर जाता है. कावेरी और विद्या उसकी मदद करते हैं. दादी सा उसे सलाह देती है कि उसे अभीरा से कॉल की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. तभी उसे अभीरा का कॉल आता है और वह उसे अगले दिन मिलने के लिए बुलाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की लड़ाई होती है और वह कहती है कि वह प्यार के बिना रह सकती है, लेकिन रिस्पेक्ट के बिना वहीं रह सकती.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने नहीं, इस शख्स ने भेजा अरमान को तलाक के पेपर्स, आगे आएगा बड़ा ट्विस्ट

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष आएगा अपनी असली मां के पास, अरमान और अभीरा के तलाक के पेपर्स बनवा रहा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >