Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस तरह वरुण का सच अभीरा और अरमान सबके सामने लाएंगे, ये शख्स करेगा मदद, खूब होगा ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा संजय, अभीरा और अरमान को पार्टी में जाने से मना करता है. हालांकि अभीरा और अरमान उस पार्टी में जाने का फैसला करते हैं. उस पार्टी में वरुण भी आता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान के बारे में ज्यादा जानकारी जमा करने की कोशिश करते हैं. वह उसका प्रोफाइल देखते हैं. तान्या, वरुण के बारे में सोचकर घबरा जाती है. वह कृष से मदद के लिए कहती है. कृष कहता है उसने उस कंपनी में पैसे लगाने से पहले उससे नहीं पूछा था, तो अब क्यों पूछ रही है. कृष उससे कहता है कि अगर वरुण को अभीरा और अरमान ने पकड़ लिया तो तान्या की सच्चाई भी सामने आ जाएगी. तान्या डर जाती है.

पार्टी में जाएंगे अरमान और अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि एक कपल के चैरिटी पार्टी के बारे में संजय पोद्दार परिवार को बताता है. वह इस पार्टी में अरमान और अभीरा को भेजने में डरता है क्योंकि उसे लगता है कि ऐसा करने से उसकी कंपनी की इमेज खराब हो जाएगी. ये बातें अरमान सुन लेता है और गुस्सा हो जाता है. संजय कहता है कि उन दोनों के जाने से बहुत बातें बनेगी. काजल, मनीषा, मनोज और विद्या, संजय की बात का सपोर्ट करती है. वह सब अरमान और अभीरा को पार्टी में नहीं जाने के लिए कहते हैं. विरोध के बाद दोनों इस पार्टी में जाने का फैसला लेते हैं.

वरुण को इस तरह अरमान और अभीरा पकड़ लेंगे

पार्टी में वरुण भी होता है और अरमान और अभीरा उसे पकड़ने का प्लान करते हैं. वह परिवार से मदद मांगता है और कावेरी उसका साथ देती है. हालांकि विद्या उससे पूछती है कि वह वरुण का मास्क के साथ कैसे पहचानेंगे. अरमान कहता है कि वह वरुण को उसकी आंखों की वजह से पहचान लेगा. वरुण, तान्या से पैसे मांगता है. तान्या उसे थोड़ा समय देने के लिए कहती है. वह उसे अभीर और अरमान से दूर रहने के लिए कहती है. अरमान, अभीर और अभीरा मिलकर वरुण को पकड़ लेते हैं. हालांकि वरुण भागने की कोशिश करता है और अरमान उसे पकड़ने में फिर से सफल हो जाता है. अभीरा पार्टी में सबको बताती है कि वरुण ने एआई की मदद से उसे बदनाम किया था.

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा- अरमान की जिंदगी का विलेन बनेगा ये शख्स, अपना लुक बदलकर वरुण पहुंचेगा पोद्दार परिवार में

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा की जिंदगी की विलेन बनती जा रही उसकी बेटी, खुद को कमरे में बंद कर लेगी मायरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >