Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के 5000 एपिसोड पूरे होने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक बड़ा पल है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो अब 5,000 एपिसोड पूरे कर चुका है. इतने बड़े माइलस्टोन को पूरा करने पर समृद्धि शुक्ला ने बात की है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 17 सालों से टीवी पर आ रहा है. डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के तहत राजन शाही की ओर से प्रोड्यूस किया गया शो एक लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. आज के समय में जहां शोज छह महीने भी नहीं चल पाते, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अब 5,000 एपिसोड पूरे कर रहा है. शो में कई जेनरेशन लीप आए, स्टारकास्ट बदली, लेकिन फिर भी सीरियल दर्शकों की पसंद बना रहा. अब इतने बड़े माइलस्टोन को पूरा करने पर समृद्धि शुक्ला ने खुशी जाहिर की.

YRKKH के 5,000 एपिसोड पूरे होने पर समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभीरा यानी समृद्धि शुक्ला ने कहा इस माइलस्टोन को लेकर कहा कि 5,000 एपिसोड तक पहुंचना ना सिर्फ टीम के लिए एक बड़ा पल है, बल्कि यह उन दर्शकों के साथ शेयर की गई एक कलेक्टिव अचीवमेंट भी है जो कई पीढ़ियों से जुड़े हुए हैं. एक्ट्रेस के अनुसार, शो की ताकत इमोशनल कंटिन्यूटी बनाए रखते हुए सामाजिक बदलावों के साथ आगे बढ़ने में है.

जानें क्या दिखाया जाएगा शो में

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे से मिलते हैं. अभीर और माधव उन्हें सरप्राइज देते हैं और उन्हें एनिवर्सरी एंजॉय करने के लिए कहते हैं. अभीरा और अरमान को पता चलता है कि कावेरी और विद्या ने मिलकर उनकी एनिवर्सरी के लिए प्लान किया है. अरमान एक प्लान सोचता है कि दोनों अपने परिवार को मिलाने के लिए पेक लड़ाई करेंगे, ताकि दोनों का परिवार उन्हें मिलाने के लिए साथ आए. दूसरी तरफ तान्या को कियारा की प्रेंग्नेसी के बारे में पता चलता है. तान्या कहती है कि जरूरत पड़ने पर वह उस बच्चे को पालेगी. कियारा ये सुनकर काफी भावुक हो जाती है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स लगाएगा विद्या पर घर तोड़ने का इल्जाम, अरमान और अभीरा के बीच आ रही दूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >