Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने रोहित के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी दिन तक ऐसी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है को रोमित राज ने अलविदा कह दिया है. उनका जाना दर्शकों के लिए काफी शॉकिंग था. उनकी रूही संग ऑनस्क्रीन जोड़ी देखने को मिलती थी. रोमित के को-स्टार उन्हें इमोशनल गुडबॉय कह रहे हैं. जहां गर्विता और रोहित पुरोहित पहले ही अपने भावनाओं को जाहिर कर चुके हैं. वहीं अब अभीरा का रोल निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि रोहित और शिवानी की बम ब्लास्ट में मौत हो गई. उनके यूं चले जाने से पूरा पोद्दार परिवार गमगीन हो गया है. रूही का रो रोकर बुरा हाल है. फैंस भी रोमित राज के अचानक शो छोड़ने से दुखी है. अब समृद्धि शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपने को-एक्टर को एक इमोशनल विदाई दी.

रोहित के अचानक शो छोड़ने पर क्या बोली अभीरा

समृद्धि शुक्ला ने रोमित राज संग कुछ फोटोज शेयर की. जिसके साथ लिशा, “आप सच में पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक ऐसी ही व्यक्ति रहे, आपने अपनी पॉजिटीविटी, मुस्कुराहट और अच्छे काम को बनाए रखा. आपको ऑनस्क्रीन इतनी बेहतरीन एक्टिंग करते देखना खुशी की बात है.” तारीफ करते वक्त समृद्धि ने “थु थु थु” भी जोड़ा.

रोमित राज का जाना था बड़ा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है से रोमित राज का जाना एक बड़ा ट्विस्ट था, दर्शक यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होता है. रोहित पोद्दार की उनकी भूमिका के लिए दर्शकों से काफी तारीफ मिली थी. उनकी और रूही की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा था. एक्टर का यूं चले जाना उनके को-स्टार के लिए एक इमोशनल पल था. सोशल मीडिया पर गर्विता साधवानी से लेकर रोहित पुरोहित तक ने उन्हें गुडबॉय कहा. रोमित ने भी शो छोड़ने के बारे में बात करते हुए कहा था, वह सीरियल में 3 महीने के लिए ही आए थे. उनका एक तरह से कैमियो था और दर्शकों ने जितना उन्हें पसंद किया, उसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection: सनी देओल ने जाट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के बाद 400 या 500 करोड़…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >