Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: चारु की आखिरी इच्छा पूरा करेगा अभीर, इस वजह से अचानक हुई मौत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आएंगे, क्योंकि चारु की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा जल्द ही होने वाला है. इसके अलावा अभीर अपने प्यार की आखिरी इच्छा पूरा करेगा. वह सिंगिंग में फिर से करियर बनाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कट का लोकप्रिय स्टार प्लस शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” अपने किरदारों और कहानियों से दर्शकों को बांधे रखता है. अभीरा और अरमान अभिनीत इस शो में हमेशा नए मोड़ और सरप्राइज आते रहते हैं. कभी एक समर्पित पति और पिता रहे अरमान अब अपनी बेटी मायरा के साथ एक अलग रह रहे हैं. वहीं अभीरा दादीसा और विद्या के साथ चॉल में रह रही है.

कैसे हुई चारु की मौत

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि चारु की मौत हो चुकी है. इससे अभीर टूट चुका है. हालांकि फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि ऐसा क्यों कैसे हुआ. अब वजह का जल्द ही खुलासा होगा. अभीर आखिरकार खुलासा करेगा कि चारु जापान में कैंसर से जूझ रही थी. यह बीमारी देर से पता चली थी और उसने अपनी फैमिली को इस दर्द से बचाते हुए अकेले ही अपनी बीमारी झेलने का फैसला किया. यह खुलासा कृष की मां और पापा को झकझोर कर रख देगा.

चारु की आखिरी इच्छा पूरा करेगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में, चारु के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पोद्दार परिवार समेत सभी लोग शोक में डूब जाएंगे. चारु से बेहद प्यार करने वाला अभीर टूट जाएगा. प्रार्थना सभा के दौरान अभीर, चारु की आखिरी इच्छा का सम्मान करते हुए अपना सिंगिंग करियर फिर से शुरू करने का फैसला करेगा. वह खुद के गाने लिखना शुरू कर देगा, जो उसके जीवन में एक नया अध्याय शुरू करेगा. इधर अरमान अभीरा से प्यार करता है और किसी भी तरह उसकी अंशुमन संग शादी को तोड़ना चाहता है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara First Review: हिट या फ्लॉप… अहान पांडे की डेब्यू फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >