Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर को होगा इस हसीना से प्यार, अरमान को माफ कर देगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा को अपनी गलती का एहसास होगा और वह अरमान को माफ करने के बारे में सोचेगी. इधर अभीर को चारु से प्यार हो जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. हाल ही के एपिसोड में हमने अभीरा, रूही और दक्ष के बीच जबरदस्त ड्रामा देखा. यही नहीं अपने बेटे की सच्चाई जानने के बाद अभीरा ने अर���ान संग सारा रिश्ता तोड़ दिया. दोनों के बीच तलाक की बात आ गई, अभीरा ने जहां पेपर्स पर साइन कर दिए. वहीं अरमान अब भी अपनी पत्नी को मनाने में लगा है.

अभीरा का दिल जीतने की कोशिश करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अभीरा ने आगे की पढ़ाई के लिए लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया है. अरमान भी वहीं प्रोफेसर है. वह कॉलेज में अपनी पत्नी का दिल जीतने की कोशिश करता है, लेकिन तभी क्रिसमस की छुट्टियां आ जाती है. हालांकि अरमान सुरेखा की मदद से एक ट्रिप की प्लानिंग करता है. वह एक फुटबॉल मैच का आयोजन करता है. हमने देखा कि अभीरा ने पहले तो आउटिंग के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में वह गोयनका टीम में शामिल होने के लिए वहां पहुंच जाती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड होगा मजेदार

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि फुटबॉल मैच के दौरान अभीर और मनीष करीब आ जाएंगे. सुरेखा अरमान को धन्यवाद देगी. अभिरा यह सुनेगी और यह जानकर खुश होगी कि अरमान उसके परिवार के लिए इतना कुछ कर रहा है. उसे जल्द ही अपनी गलती का एहसास होगा और वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान अरमान से बात करने की कोशिश करेगी. इन सबके बीच हम यह भी देखेंगे कि अभीर को चारु पसंद आने लगी है और वह भी जल्द ही उससे प्यार करने लगेगी. संजय, जो गोयनका के साथ संबंध तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, आगे वह उनके समधी बनेंगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की मदद के लिए पहुंची अभीरा, पोद्दार परिवार से है कनेक्शन

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अकेले में इस शख्स से मिलता है अरमान, पुरानी बातों का होता है जिक्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >