Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की मौत का सच आएगा अभीर के सामने, रूही कातिल के नाम का करेगी खुलासा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीर अभीरा से पूछता है कि अक्षरा की मौत कैसे हुई. इसपर रूही अरमान का नाम लेती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त टविस्ट और टर्न लाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री हुई. जिसके बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. आज रात के एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा अपने भाई अभीर को समझाने की कोशिश करती है कि उसे अपने परिवार के साथ बैठना चाहिए और मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. इस बीच, अरमान ने एक लेटर लिखा था, जो गलती से संजय के पास चला जाता है. वह कुछ पढ़ पाता, तभी अरमान आता है और उससे वह कागज ले लेता है.

अभीर अभीरा को मनीष से दूर रहने की देता है सलाह

अभीरा और अभीर के बीच लगातार बहस होती है. अभीर अपनी बहन को कहता है कि मनीष सही इंसान नहीं है और उसे उसपर भरोसा नहीं करना चाहिए. वह अपना सामान पैक कर रहा होता है. इधर रूही काफी गुस्से में है और जोर-जोर से ड्रम बजाती है. हालांकि भाई-बहन के बीच हो रहे ड्रामा की आवाज रूही तक आती है और वह वहां जाने का फैसला करती है.

अक्षरा की मौत का सच अभीरा के सामने आया

अभीर अचानक अभीरा की ओर मुड़ता है और एक सवाल पूछता है. वह कहता है कि अक्षरा की मृत्यु कैसे हुई? अभीरा के जवाब देने से पहले रूही बीच में आती है और कहती है कि अक्षरा मासी की मौत अरमान की वजह से हुई थी. ये सीक्रेट सबको शॉक्ड कर देता है. अभीरा मामले को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन अभीर कुछ भी समझने की हालत में नहीं है.

रूही को पूजा में बैठने से मना करेगा पंडित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में हम देखेंगे कि पोद्दार हाउस में दक्ष को लेकर एक पूजा होती है. परिवार वाले व्यवस्था में लगे रहते हैं. इधर पंडित जी कहते हैं कि रूही को आध्यात्मिक कारणों से पूजा में नहीं बैठना चाहिए. वह यह बात सुन लेती है और कहती है कि उसे मन भी नहीं था. इधर अभीरा अपने भाई को चलने के लिए कहती है. वह दक्ष की फोटो भी दिखाती है, लेकिन वह कुछ भी नहीं सुनना चाहता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में हुई अक्षरा के बेटे की एंट्री, अपने भाई के बारे में ऐसे जानेगी अभीरा, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आर्यन पोद्दार ने शो को नहीं कहा अलविदा, इस वजह से सीरियल से गायब है मंथन सेठिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >