Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि काजल अपनी बेटी की खुशी के लिए दादी सा से बात करेगी. वह दादी सा से चारु को सपोर्ट करने के लिए कहेगी. वह उनसे उसकी बेटी की खुशी मांगेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है. अरमान को गुस्सा आएगा कि अभीरा, आरके की मां का इतना ख्याल क्यों रख रही है. उसे याद आएगा कि कैसे अभीरा ने आरके की मां के कहने पर उसे वरमाला पहना दिया था. आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से कई सवाल पूछेगा. अभीरा चुप नहीं रह पाएगी और अरमान को सारा सच बता देगी. अभीरा उसे बताएगी वह आरके नहीं उसकी असली मां है. उसने उन दोनों की तसवीर देख ली थी और उसे ये सच्चाई के बारे में पता चला. अभीरा की बात सुनकर अरमान को बुरा लगेगा कि उसे ये सब कुछ क्यों नहीं पता था.

दादी सा के खिलाफ खड़े होगी काजल

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को आरके की अच्छाई के बारे में बताएगी कि कैसे वह उसकी मां का ख्याल रख रही है. दूसरी तरफ दिखाया जाएगा कि चारु, काजल के लिए दादी के सामने खड़ी होगी. अरमान के सामने अभीर के लिए चारु अपने प्यार का इजहार करेगी. ये सच्चाई अरमान को अभीरा बता देगी और वह टूट जाएगी. लेकिन कियारा चीजों को समझते हुए चारु और अभीर के प्यार को समझ जाएगी. काजल अपनी बेटी की खुशी के लिए दादी सा से बात करेगी. वह दादी सा से चारु को सपोर्ट करने के लिए कहेगी. वह उनसे उसकी बेटी की खुशी मांगेगी.

क्या घर से भाग जाएंगे चारु और अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर और चारु घर से गायब हो जाएंगे. अभीरा और अरमान उनके लिए काफी परेशान हो जाएंगे. हालांकि अरमान इसके लिए अभीरा को दोषी मानेगा और उसपर गुस्सा करेगा. अभीरा उसे दोनों के प्यार पर भरोसा करने के लिए कहेगी. अरमान कहेगा कि वह अब प्यार पर भरोसा नहीं करता. अभीरा उसे चारु और अभीर का साथ देने के लिए कहेगी. अब देखना होगा कि अरमान उनका साथ देगा या नहीं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जो काम अरमान नहीं कर पाएगा, वह आरके करेगा अभीरा के लिए, शो में शुरू होगी नयी लव स्टोरी

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >