Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो को अलविदा कहेगा ये पॉपुलर एक्टर! नाम जानकर लगेगा झटका

ये रिश्ता क्या कहलाता है प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे है. लेटेस्ट ट्रैक की कहानी में अभिमन्यु और अक्षरा एक बार फिर से एक-दूसरे के क्लोज आ रहे है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें लग रही कि जय शो को अलविदा कह देंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिनव के किरदार में नजर आने वाले जय सोनी को अपने फैंस से बहुत प्यार मिल रहा है. पिछले महीने ही जय ने शो में अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिए थे. जय शो में प्रणाली राठौड़ के अपोजिट नजर आ रहे है. लेटेस्ट ट्रैक की कहानी अभी जैसे चल रही है, उसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे कि जय शो छोड़ देंगे. अब इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहेंगे जय सोनी

दरअसल, ये रिश्ता क्या कहलाता है प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे है. लेटेस्ट ट्रैक की कहानी में अभिमन्यु और अक्षरा एक बार फिर से एक-दूसरे के क्लोज आ रहे है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें लग रही कि जय शो को अलविदा कह देंगे. इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है.

जय सोनी ने कही बड़ी बात

जय सोनी ने बताया कि, मुझे इसकी सूचना नहीं दी गई है. क्या मुझे नहीं पता कि रिपोर्ट कहां से आ रही हैं. ट्रैक चालू है और मैं शो के लिए भी लगातार शूटिंग कर रहा हूं. बता दें कि एक्टर बा बहू और बेबी, धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान, ससुराल गेंदा फूल, और संस्कार- धरोहर अपनो जैसे शोज में काम कर चुके है. इसके अलावा वो झलक दिखला जा 5 और नच बलिए 7 जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके है.

Also Read: Asur 2: अरशद वारसी के फैंस के लिए गुडन्यूज, 1 जून से इस OTT पर फ्री में देख सकते हैं वेब सीरीज ‘असुर 2’
ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक की बात करें तो अभीर (श्रेयांश कौरव) को अभिमन्यु से मदद की जरूरत है ताकि वह अपने असली पिता को ढूंढ सके. यह संभव हो सकता है कि अभिमन्यु उसे अपने और अभीर के रिश्ते के बारे में सच्चाई बताए. अभीर अभिमन्यु को बताता है कि वह अपने पिता से सबसे ज्यादा प्यार करता है. अभिमन्यु को अपनी गलतियों का एहसास होता है और वह कसौली छोड़ने का फैसला करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >