Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में गणगौर की पूजा के दौरान दर्शकों के लिए कई ड्रामे और ट्विस्ट आने वाले हैं. अभीरा अपनी बेटी से फोन पर बात करके खुश है, लेकिन मायरा अपनी नफरत से सबको हैरान कर देगी. इस एपिसोड में अभिरा का दिल कांच के टुकड़ों की तरह टूट जाएगा और अरमान का गुस्सा फूट पड़ेगा. आइए जानते हैं आने वाले सात बड़े ट्विस्ट.
अभीरा की तारीफ करती बुआ
गणगौर के मौके पर अभीरा अपनी खुशी में नाचती है. इस दौरान दिशा की बुआ अभीरा और अरमान की तारीफ करती हैं. वहीं कावेरी पोद्दार के आंसु भी इस मौके पर झलक पड़ते हैं.
अरमान को तान्या से मिलेगा जवाब
अरमान अभीरा को आराम करने के लिए कहता है, लेकिन वह मायरा को ढूंढने निकल जाती है. इस पर अरमान को शक होता है और वह तान्या से अभीरा के बारे में पूछता है. तान्या उसे सब सच-सच बता देती है, जिससे अरमान का तनाव बढ़ जाता है.
अभीरा बांधेगी मायरा के हाथ में धागा
अभीरा अपनी बेटी तक पहुंचने के दौरान मायरा के हाथ में धागा बांधने की कोशिश करती है और उसे गले लगाने की कोशिश करती है, लेकिन मायरा दूर हो जाती है. अभीरा बुरा नहीं मानती और केवल अपनी बेटी से बातचीत में लगी रहती है.
मेहर की चाल
मेहर पूरे ड्रामे को सभी के सामने लाने के लिए कैमरा लगवा देती है. घाट पर लगी स्क्रीन पर अभीरा और मायरा की बातचीत सबके सामने आती है, जिससे माहौल और नाटकीय हो जाता है.
मायरा की खरी-खोटी
मायरा अभीरा को कहती है कि 8 साल पहले छोड़कर चली गई थी और अब भी चली जाए. अभीरा सदमे में है, जबकि अरमान सब कुछ सुन रहा है.
अरमान का फूटेगा गुस्सा
मायरा की बातें सुनकर अरमान का गुस्सा फूट पड़ता है. वह मायरा को साफ-साफ चेतावनी देता है कि वह कभी अभीरा से रिश्ता नहीं तोड़ सकती. मेहर भी आकर स्थिति को संभालने की कोशिश करती है.
टूटेगा आर्यन और दिशा का रिश्ता
दिशा की बुआ झूठ को बर्दाश्त नहीं कर पाती और अरमान को सब सुनाती है. इससे दिशा और आर्यन का रिश्ता टूट जाता है और सीरियल में नए मोड़ आते हैं.
आने वाले एपिसोड में नफरत, गुस्सा, भावनाओं का तूफान और रिश्तों का ड्रामा देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: अनुराग डोभाल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, दर्द से कराहते दिखे बिग बॉस 17 स्टार
