Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो में 4 महीने का आएगा लीप, रूही ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- मुश्किल लगेगा…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. शो में रोहित और शिवानी की हाल ही में मौत हुई है. इससे कावेरी और गोयनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है. अब रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता साधवानी ने खुलासा किया कि सीरियल में जल्द ही 4 महीने का लीप आएगा. जिसके बाद कहानी में बदलाव आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो टीआरपी चार्ट में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. 13वें हफ्ते में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला वाले शो ने 2.0 की रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. हाल के एपिसोड में, रोहित पोद्दार की दर्दनाक मौत ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया. अब, अरमान (रोहित पुरोहित) और अभीरा (समृद्धि शुक्ला) ने गर्भवती रूही (गरविता साधवानी) की देखभाल करने का जिम्मा उठाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, गर्विता साधवानी ने आने वाले ट्विस्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

रूही ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

गर्विता साधवानी ने टेली रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में लीप आने वाला है. गर्विता उर्फ ​​रूही ने खुलासा किया कि एक या दो एपिसोड के बाद शो चार महीने का लीप लेने वाला है. रूही अभी भी रोहित की मौत से परेशान होगी और उसे आगे बढ़ना मुश्किल लगेगा. उसने खुलासा किया कि अभीरा रूही के लिए बेबीमून की योजना बनाएगी, ताकि उसे मूड फ्रेश करने का मौका मिले. हालांकि, कावेरी उर्फ ​​दादीसा कुछ शर्तें रखेंगी. गर्विता साधवानी ने खुलासा किया कि कावेरी अभीरा को रूही के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश करेगी.

कावेरी अभीरा को समझाने की करेगी कोशिश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए बीटीएस क्लिप में, फैंस कावेरी को अभीरा से बात करते हुए और उसे चेतावनी देते हुए देख सकते हैं. दादीसा कहती है कि वह इस रिश्ते में तीसरा पहिया बन जाएगी. सरोगेसी की वजह से अभीरा-रूही-अरमान का रिश्ता जटिल है. अभीरा कावेरी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है. रूही सारी बातें सुन लेती है. उसे बुरा लगता है. वह अभीरा से इस बारे में सवाल करती है, लेकिन अभिरा उसे विश्वास दिलाती है कि वह ऐसा नहीं सोचती और उसे अपनी बहन और पति पर पूरा भरोसा है. रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, रूही अपने सुर बदलेगी. वह अरमान और अभीरा को अलग करने की साजिश रचेगी और अपना बच्चा देने से भी इनकार करेगी.

यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं राजकुमार राव, एक फिल्म के लिए लेते हैं तगड़ी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >