‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संगीत से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या फिर अलग होंगे अभीरा- अरमान?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 31 मार्च एपिसोड में अभीरा और अरमान के बीच इमोशनल दूरी बढ़ती नजर आई. मायरा के प्लान और आर्यन के संगीत की तैयारियों के बीच रिश्तों में नया ड्रामा शुरू हुआ, जिसने कहानी को और दिलचस्प बना दिया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के 31 मार्च के एपिसोड में इमोशन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला. कहानी की शुरुआत अभीरा के इमोशनल मोमेंट से होती है, जहां वह अरमान के साथ बिताए पलों को याद करती नजर आती है. वह खुद को समझाने की कोशिश करती है कि अब आगे बढ़ना ही सही है, वहीं दूसरी ओर अरमान भी इसी तरह की उलझन में फंसा दिखाई देता है.

आमने-सामने आए अभीरा और अरमान

किस्मत दोनों को एक बार फिर आमने-सामने ला खड़ा करती है. हालांकि, दोनों अपने दिल की बात दबाने की कोशिश करते हैं. इसी बीच अरमान अचानक अभीरा का हाथ छोड़कर चला जाता है, जिससे वह अंदर से टूट जाती है.

मायरा की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

एपिसोड में मायरा की एंट्री के साथ नया ट्विस्ट आता है. वह अरमान से अपने पुराने व्यवहार के लिए माफी मांगती है और बताती है कि उसने उनके लिए कुछ खास किया है, जिसका खुलासा आर्यन के संगीत में होगा. वह अरमान से एक वादा भी लेती है, जिससे कहानी और दिलचस्प हो जाती है.

संगीत की तैयारियों में छिपा प्लान

घर में आर्यन के संगीत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू होती हैं. मनीषा जहां इसे खास बनाने में जुटी हैं, वहीं विद्या एक अलग ही चाल चलती नजर आती हैं. वह पेयर में डांस की जगह ग्रुप परफॉर्मेंस का सुझाव देती हैं, ताकि अभीरा और अरमान साथ न आ सकें. इस फैसले से घर में हल्की तनातनी भी देखने को मिलती है.

कावेरी की खुशी बनी प्राथमिकता

कुछ लोग कावेरी की सेहत को लेकर चिंता जताते हैं, लेकिन परिवार के सदस्य उनकी खुशी को प्राथमिकता देते हैं. आखिरकार, कावेरी खुद डांस करने का फैसला करती हैं, जो इस पल को और भावुक बना देता है.

फिर बढ़ी दूरियां

एपिसोड के अंत में अभीरा और अरमान के बीच दूरी साफ नजर आती है. अरमान लगातार अभिरा से बचने की कोशिश करता है, जिससे वह परेशान और उलझन में पड़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Anupama: बदले की आग में रोजी ने उठाया खौफनाक कदम, जया की तलाश में निकली अनु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >