मायरा का दिल हुआ पत्थर, अभीरा को अपनाने से साफ इनकार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 19 मार्च एपिसोड में अभीरा और मायरा के बीच दूरी बढ़ती दिखी. मायरा ने अभीरा को अजनबी कहा, जबकि अरमान ने उसे दोषी ठहराया. आखिर में सच सामने आने से कहानी में नया मोड़ आता नजर आया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai एक बार फिर अपने इमोशनल ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. 19 मार्च के एपिसोड में रिश्तों की कड़वाहट, गलतफहमियों का दर्द और टूटते भरोसे की गूंज साफ सुनाई देती है. अभीरा, मायरा और अरमान के बीच बढ़ती दूरियां कहानी को बेहद दिलचस्प मोड़ पर ले आती हैं, जहां हर किरदार अपने जज़्बातों से जूझता नजर आता है.

मायरा ने अभीरा को माना अजनबी

एपिसोड की शुरुआत में अभीरा, मायरा से बात करने और उसे समझाने की कोशिश करती है. लेकिन मायरा बेहद आहत होती है और अभिरा को पहचानने से ही इंकार कर देती है. वह उसे एक अजनबी कहती है, जिससे अभीरा पूरी तरह टूट जाती है. मायरा अपने दर्द का इजहार करते हुए कहती है कि जिस पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने उसे धोखा दिया.

अरमान ने अभीरा को ठहराया जिम्मेदार

मायरा की हालत देखकर अभीरा, अरमान से उसे रोकने और समझाने की बात करती है. लेकिन अरमान उल्टा अभीरा को ही इसके लिए दोषी ठहराता है. वह मानता है कि मायरा को थोड़ा वक्त और स्पेस देना ही सही रहेगा. अभीरा की कोशिशें यहां भी नाकाम नजर आती हैं.

आर्यन और दिशा के बीच बढ़ा तनाव

दूसरी ओर, दिशा आर्यन को सच्चाई बताने के लिए कहती है, लेकिन आर्यन इसे छिपाने का फैसला करता है. उसे लगता है कि यह झूठ अभीरा और अरमान को करीब ला सकता है. दिशा को डर है कि सच सामने आने पर उनके रिश्ते पर भी असर पड़ सकता है.

अभीरा की कोशिश और मायरा का बदला नजरिया

मायरा की मदद के लिए अभीरा स्कूल प्रिंसिपल से भी बात करती है, लेकिन उसे मना कर दिया जाता है. इसके बावजूद वह हार नहीं मानती. आखिरकार अभीरा, मायरा को सच्चाई बताती है, जिससे मायरा का नजरिया थोड़ा बदलता है. अरमान भी मायरा से माफी मांगता है और उसे भरोसा दिलाता है.

क्या मायरा कभी अभीरा को माफ करेगी?

एपिसोड के अंत में मायरा, अरमान से कहती है कि हालात ठीक होने के बाद अभीरा को घर से भेज दिया जाए. हालांकि उसके मन में अभी भी उलझन बनी हुई है. अब सवाल यह है कि क्या मायरा कभी अभीरा को माफ कर पाएगी?

यह भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी, मिड जून में होगी डिलीवरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >