Year Ender 2025: बॉलीवुड से साउथ तक, इन सितारों ने इस साल शादी कर की नई जिंदगी की शुरुआत

Year Ender 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए शादियों के नाम रहा. बॉलीवुड, टीवी और साउथ सिनेमा के कई चर्चित सितारों ने इस साल शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की. सादगी, परंपरा और प्यार का खूबसूरत संगम देखने को मिला.

Year Ender 2025: साल 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सिर्फ फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक के लिहाज से ही नहीं, बल्कि शादियों के मामले में भी बेहद खास रहा. इस साल बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा और डिजिटल वर्ल्ड से जुड़े कई चर्चित सितारों के घर शादी की शहनाई बजी. किसी ने गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए तो किसी ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से अपने नए जीवन की शुरुआत की. सोशल मीडिया पर इन शादियों की झलक देखकर फैंस भी भावुक और खुश नजर आए.

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

साल की शुरुआत सिंगर अरमान मलिक से हुई, जिन्होंने 2 जनवरी को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ से शादी की. इसके बाद जनवरी में ही दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया को जीवनसाथी बनाया. दोनों की सादगी भरी शादी ने फैंस का दिल जीत लिया.

हिना खान- राॅकी जायसवाल

जून में टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रॉकी जायसवाल से रजिस्टर्ड मैरिज की, जबकि साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने हैदराबाद में जैनब रावजी से शादी की. इन शादियों में फिल्म और टीवी जगत के कई बड़े नाम शामिल हुए.

अविका गौर- मिलिंद चंदवानी

साल के दूसरे हिस्से में ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी से शादी की, जो एक रियलिटी शो के सेट पर हुई. वहीं दिसंबर में सामंथा रुथ प्रभु ने निर्देशक राज निदिमोरू से ईशा योग सेंटर में गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया. साल का समापन सारा खान और कृष पाठक की शादी के साथ हुआ, जिसमें दो धर्मों की रस्मों का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

कुल मिलाकर, साल 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए प्यार, रिश्तों और नई शुरुआतों का यादगार साल बनकर उभरा.

अखिल अक्किनेनी- जैनब रावजी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को हैदराबाद में जैनब रावजी से एक निजी समारोह में विवाह किया. इस खास मौके पर चिरंजीवी, राम चरण सहित फिल्म जगत के कई दिग्गज सितारे मौजूद रहे और सभी ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: अहान पांडे से राशा थडानी तक, बॉलीवुड में इस साल इन नए चेहरों का रहा जलवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >