धुरंधर 2 में यामी गौतम? सरप्राइज रोल ने बढ़ा दी हलचल

Yami Gautam In Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज होते ही जबरदस्त धमाल मचा रहा है. फिल्म में कई ऐसे कैरेक्टर हैं, जो रिलीज के बाद भी पता चले हैं. बड़े साहब से लेकर यामी गौतम का सरप्राइज रोल, इन सब ने फैंस को चौंका दिया है. छोटे किरदार में भी उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है. जानिए यामी गौतम फिल्म में कौन सा किरदार निभा रही हैं?

Yami Gautam In Dhurandhar 2: काफी दिनों से जिस फिल्म का इंतजार हो रहा था, आखिरकार वो दिन आ ही गया. धुरंधर: द रिवेंज अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इसने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है. पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिलीज होते ही फिल्म ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. फिल्म में शुरुआत से लेकर क्लाइमेक्स तक कई ट्विस्ट और सरप्राइज रखे गए हैं, जिससे दर्शकों को हर सीन में कुछ नया देखने को मिल रहा है. इसी तरह यामी गौतम के भी सरप्राइज रोल ने भी दर्शकों को चौंका दिया है.

यामी गौतम का सरप्राइज रोल

दरअसल, फिल्म रिलीज के बाद ही एक बड़ा सरप्राइज सामने आया. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस फिल्म में दिखाई दी. काफी समय से ऐसी चर्चा थी कि यामी छोटे लेकिन दमदार रोल में नजर आएंगी. अब ये बात कंफर्म हो गई है. सोशल मीडिया पर पहले से ही उनके रोल को लेकर काफी चर्चा थी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह एक एजेंट के किरदार में इंटेंस सीन करती दिखेंगी. दरअसल, फिल्म में यामी गौतम ‘शाजिया बानो’ नाम की नर्स के किरदार में नजर आ रही हैं. भले ही उनका रोल छोटा है, लेकिन उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है.

पहले भी कर चुकी हैं साथ काम

यामी गौतम इससे पहले भी आदित्य धर के साथ काम कर चुकी हैं. वह उनकी हिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आई थीं. इसके अलावा B62 Studios के तहत बनी फिल्मों ‘आर्टिकल 370’ और ‘धूम धाम’ में भी काम कर चुकी हैं.

कैसी है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 के वो 10 डायलॉग्स जो दर्शकों के दिलों पर छाया, हर सीन पर बजी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >