Naagin Movie: एकता कपूर ने नागिन फ्रेंचाइजी को लेकर अपडेट शेयर किया है. करीब 11 साल तक छोटे पर्दे पर राज करने के बाद अब यह सुपरनैचुरल सीरीज बड़े पर्दे पर फिल्म बनकर एंट्री करने के लिए तैयार है. हालांकि, मूवी की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है.
Ekta Kapoor Update On Naagin: एकता कपूर ने नागिन को लेकर शेयर की अपडेट
एकता कपूरने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अब तक नागिन का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेसेज की झलक देखने को मिली. वीडियो में फ्रेंचाइजी के टीवी सफर को दिखाया गया और आखिर में इसके फिल्मी दुनिया में कदम रखने को लेकर हिंट दिया गया. पोस्ट के कैप्शन में प्रोड्यूसर ने लिखा, ''कुछ बहुत एक्साइटिंग आने वाला है.'' टीजर में बताया गया कि 11 सालों से नागिन ने छोटे पर्दे पर अपना दबदबा बनाए रखा है और अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने की तैयारी में है. फिलहाल फिल्म को लेकर बाकी जानकारी सीक्रेट रखी गई है.
Ekta Kapoor Naagin Franchise Journey: एकता कपूर की नागिन फ्रेंचाइजी का सफर
नागिन फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. शो के पहले सीजन में मौनी रॉय ने पहली इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की. दूसरे सीजन में भी वह इसी किरदार में नजर आईं. इसके बाद तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति ने नागिन की कमान संभाली और नई इच्छाधारी नागिन के रूप में दर्शकों को एंटरटेन किया. चौथे सीजन में निया शर्मा की एंट्री हुई, लेकिन कोरोना के चलते यह सीजन अचानक खत्म करना पड़ा. इसके बाद सुरभि चांदना ने पांचवीं नागिन के तौर पर फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया.
Naagin Star Cast: नागिन की अब तक की स्टारकास्ट
छठे सीजन के लिए एकता कपूर ने तेजस्वी प्रकाश को चुना था. इसके बाद शो का सातवां सीजन 2025 में शुरू हुआ. इसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नामिक पॉल, कनिका मान जैसे स्टार्स नजर आए. इस सीजन का सफर 14 जून को खत्म हो गया. नागिन टीवी की सबसे चर्चित सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी में गिनी जाती है. शो को शुरुआत से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है और कई सीजन में इसकी टीआरपी भी काफी मजबूत रही.
ये भी पढ़ें: श्रेया कालरा विनर हैं क्या? पैपराजी के सवाल पर एकता कपूर का पलटवार, बोलीं- शिवांगी जोशी होगी तो दिक्कत है
ये भी पढ़ें: Naagin 7 के खत्म होने पर छलका नमिक पॉल का दर्द, बोले- यह सफर हमेशा याद रहेगा
